×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Bareilly Best Veg Kebab: बरेली में लें लखनऊ के प्रसिद्ध वेज कबाब पराठा का आनंद

Famous Veg Kebab in Bareilly: बरेली भारत का एक प्रसिद्ध इलाका है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि यहां आपको कहां पर अवध के वेज कबाब पराठा का आनंद लेने को मिलेगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 22 May 2024 8:00 AM GMT (Updated on: 22 May 2024 8:00 AM GMT)
Famous Veg Kebab in Bareilly
X

Famous Veg Kebab in Bareilly (Photos - Social Media)

Famous Veg Kebab in Bareilly : भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित बरेली जनपद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक के राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचों-बीच स्थित है। प्राचीन काल से इसे बोलचाल में बांस बरेली का नाम दिया जाता रहा और अब यह बरेली के नाम से ही पहचाना जाता है। इस जनपद का शहर महानगरीय है। भारत के हर शहर की अपनी कोई ना कोई खासियत है जो उसे लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाती है। किसी जगह का पर्यटक स्थल मशहूर है तो कोई जगह अपने खान-पान के लिए पहचानी जाती है। अब आपको अवध का स्वाद लेने के लिए लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि बरेली में भी आपको वेस्ट रोल खाने के लिए मिल जाएंगे। आप बरेली में राजा भाई के यहां आकर लखनऊ के मशहूर कबाब रोल का स्वाद ले सकते हैं

जाना होगा यहां (Have To Go Here)

अगर आप स्वादिष्ट वेज रोल का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बरेली के हार्टमैन कॉलेज के पास गुप्ता स्वीट्स के सामने मौजूद राजा भाई लखनऊ वेज कबाब पॉइंट पर जाना होगा। यहां पर आपको लखनऊ का मशहूर वेज कबाब पराठा खाने को मिल जाएगा। बरेली के लोग पिछले 10 सालों से यहां पर अवध के मशहूर वेज कबाब पराठा का आनंद ले रहे हैं।

Famous Veg Kebab in Bareilly


स्वादिष्ट होते हैं वेज कबाब पराठे (Veg Kebab Parathas Are Delicious)

लखनऊ में अवध के जो वेज कबाब पराठे मिलते हैं उसमें दो तरह की तालीम होती है। पहले चने की दाल और दूसरी मसूर की दाल। अगर आप इन स्वादिष्ट पराठों का आनंद लेना चाहते हैं तो बरेली के राजा भाई के पास जा सकते हैं। यहां आपको लखनऊ के मशहूर कबाब रोल का आनंद लेने को मिलेगा।

Famous Veg Kebab in Bareilly


वैरायटी और कीमत (Variety And Price)

यहां आपको वेज रोल, वेज पनीर रोल, वेज सैंडविच रोल, वेज कबाब रोल, वेज पनीर रोल, वेज काठी रोल और पनीर भुजिया रोल मिलता है। जिसमें वेज रोल ₹10, वेज कवाब रोल ₹20, वेज पनीर रोल ₹30, वेज काठी रोल ₹20, वेज पनीर चाप ₹25, वेज पनीर भुजिया रोल ₹30 का मिलता है। इसके साथ यहां पर हरी चटनी पारोसी जाती है जो इन पर हाथों के स्वाद को बढ़ा देती है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story