×

Haridwar Free Stay and Food: हरिद्वार में रूकने और खाने-पीने की नहीं होगी कोई परेशानी, यहां देखें इन जगहों के बारे में

Haridwar Free Stay and Food: हरिद्वार घूमने और भगवान के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यहां मौजूद इन आश्रम में फ्री में ठहर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 28 Dec 2022 1:24 PM GMT
haridwar free stay and food
X

हरिद्वार में इन आश्रमों में रूकें (फोटो- सोशल मीडिया)

Haridwar Free Stay and Food: उत्तराखंड में हरिद्वार बहुत ही दर्शनीय और रोचक जगहों में से एक है। हरिद्वार को धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां पर सालभर हर मौसम में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव शंकर ने यहीं पर अपनी जटाओं को खोलकर पापों को धुलने वाली गंगा नदी को मुक्त किया था। यहां पर मंदिरों के साथ ही बहुत सारी जगहें हैं।

ऐसे में अगर आप हरिद्वार जाने का प्लान बना रहे हैं और आपको रूकने के लिए कम बजट में अच्छी जगह की तलाश है। तो यहां पर हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको बहुत कम खर्च में रूकने के लिए अच्छी जगह तो मिलेगी ही, साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट खाना भी। आइए फिर बताते हैं इन जगहों के बारे में।

शांतिकुंज आश्रम (Shantikunj Ashram)

हरिद्वार में शांतिकुंज आश्रम बहुत ही प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां पर शांतिकुंज आश्रम में आपको खाने-पीने के साथ ही रूकने की व्यवस्था मिलेगी, वो भी बिल्कुल मुफ्त में। यहां पर तय निश्चित समय पर सुबह और शाम को लंगर खिलाया जाता है। यहां पर ठहरने के लिए आपको आश्रम के ऑफिस में जाकर संपर्क करना पड़ेगा। लेकिन यहां पर रूकने पर आपको थोड़े बहुत काम करने पर सकते हैं। जैसे लंगर खिलाने में। यहां से हर की पौड़ी सिर्फ 7 किमी दूर है। जहां पर स्नान के लिए किसी भी समय जा सकते हैं।

(Image Credit- Social Media)

प्रेम नगर आश्रम (Prem Nagar Ashram)

हरिद्वार में अगर आप रुकने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं जहां पर ज्यादा किराया भी न देना पड़े। तो हरिद्वार का प्रेम नगर आश्रम ठहरने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस आश्रम में करीबन 800 कमरे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि यहां पर रात में रूकने के लिए 50 रुपए देने होते हैं। यहां पर भी आपको सुबह-शाम लंगर खाने अवसर मिलेगा।

सप्त ऋषि आश्रम (Sapt Rishi Ashram)

हरिद्वार का सप्त ऋषि आश्रम रूकने की बेस्ट और सबसे पुरानी जगहों में से एक है। यहां से गंगा नदी आपको बहुत नजदीक में है। जहां पर स्नान करने के लिए कभी भी जा सकते हैं। यहां पर भी लंगर लगता है।

इन आश्रमों के अलावा भी हरिद्वार में बहुत सारे आश्रम है, जहां पर आप मुफ्त में रूक सकते हैं। जैसे पावन धाम आश्रम, परमार्थ आश्रम और श्री जयराम आश्रम। हालाकिं कुछ आश्रमों में आपको मात्र 50-100 रुपए रात में रुकने के लिए देने पड़ते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story