×

Most Populous City Indore: शहर नहीं जन्नत है इंदौर, करें इन खूबसूरत जगहों का दीदार

Most Populous City Indore: इंदौर एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो अपने पर्यटन स्थलों और खान-पान के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज आपको यहां से कुछ खास स्थान की जानकारी देते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Jan 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2024 2:45 AM GMT)
Most Populous City Indore: शहर नहीं जन्नत है इंदौर, करें इन खूबसूरत जगहों का दीदार
X

Most Populous City Indore : इंदौर एक ऐसी जगह है जिसे मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचाना जाता है। तेजी से विकसित होता हुआ यह शहर आईटी के क्षेत्र में तेजी से अपने कदम बढ़ा रहा है और अन्य क्षेत्रों में भी यहां के लोग कीर्तिमान स्थापित करते हुए नजर आ रहे हैं। बात चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री की की जाए या फिर मेडिकल और इंजीनियरिंग इंडस्ट्री की यहां के लोग हर जगह शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। पर्यटन के लिहाज से भी इंदौर एक खूबसूरत जगह है जहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई सारे पर्यटक स्थल घूमने के लिए मिल जाएंगे। अगर आप इंदौर की सैर करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारी जगह है जहां का दीदार करना आपको अद्भुत शांति का एहसास देने वाला है और आपको काफी जानकारी भी मिलेगी। इंदौर पर्यटक स्थलों अपने खानपान और मेहमान नवाजी के लिए पहचाना जाता है। चलिए आपको यहां के कुछ खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं।

राजवाड़ा पैलेस

इतिहास से इंदौर का गहरा नाता रहा है और आपके यहां कई ऐतिहासिक स्थल देखने के लिए मिल जाएंगे। राजवाड़ा पैलेस इन्हीं में से एक है जो शहर का सबसे व्यस्त था इलाका है। 1766 में होलकर वंश के राजा ने इस 7 मंजिला पैलेस का निर्माण करवाया था जिसकी खूबसूरती आज भी देखते ही बनती है। जब यह रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता है तो बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसे वास्तु कला के हिसाब से बनाया गया है और यहां पर मुगल और फ्रेंच वास्तुकला के नमूने भी देखने को मिलते हैं। रात के समय में यहां पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होता है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।



लाल बाग पैलेस

ये जगह भी ऐतिहासिक है जिसका निर्माण महाराज शिवाजी राव ने 1886 से 1921 के बीच करवाया था। ये बहुत ही शानदार और बड़ी जगह है जिसका दीदार आपको खूबसूरत से नक्काशी से रूबरू होने का मौका देगा। यहां की मार्बल की फर्श के लिए इसे विशेष तौर पर पहचाना जाता है और आप यहां अच्छा समय गुजार सकते हैं।



कृष्णापुरी छत्री

यह भी एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है जिसका दीदार किया जा सकता है। होल्कर मराठाओं की इस विरासत पर तीन छत्रियां बनी हुई है और यहां पांच कब्र भी मौजूद है।

गांधी हॉल

गांधी हॉल भी इंदौर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से एक है जिसका निर्माण 1904 में किया गया था। इसे इंडो गोथिक स्टाइल में बनाया गया है जिसका नाम पहले एडवर्ड हाल था और इसका उद्घाटन ब्रिटेन के राजकुमार जॉर्ज फाइव ने किया था।

56 दुकान

अगर आप इंदौर जा रहे हैं तो आपके यहां की 56 दुकान का दीदार जरूर करना चाहिए। यह एक फूड स्ट्रीट है जहां एक के बाद एक 56 दुकानें बनी हुई है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स का स्वाद चखने के लिए मिल जाएगा। यहां की कुछ दुकान है तो इतनी ज्यादा फेमस है कि उनका स्वाद चखने के लिए बड़े-बड़े राजनेता और अभिनेता भी पहुंचते हैं।


सराफा

अगर आप खाने पीने की शौकीन है तो अपने इंदौर के नाइट मार्केट सराफा के बारे में तो जरुर सुना होगा। यह एक ऐसा बाजार है जो शाम को खुलता है और देर रात तक चलता है। यहां मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों की बात करें तो यह इतने ज्यादा लजीज होते हैं कि आपका दिल जीत लेंगे। दिन में जहां यहां पर सोने चांदी का मार्केट लगता है तो रात में इन्हीं दुकानों के आगे खाने-पीने की दुकान लगाई जाती है।



Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story