×

Jodhpur Itinerary : बहुत खूबसूरत है जोधपुर, जरूर करें यहां की इन जगहों का दीदार

Jodhpur Itinerary : जोधपुर राजस्थान की खूबसूरत जगह है जहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। चलिए आज आपको राजस्थान के इस खूबसूरत शहर से रूबरू करवाते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 1 Jan 2024 3:15 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2024 3:16 AM GMT)
Jodhpur Itinerary
X

Jodhpur Itinerary (Photo - Social Media) 

Jodhpur Itinerary : राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जहां आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। यहां की अद्भुत संस्कृति और पर्यटक स्थल हेमशा से ही पर्यटकों को आकर्षित करते आए हैं। जोधपुर भी राजस्थान की एक शानदार जगह है जहां पर आपको घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। आज हम आपको बताते हैं कि आप जोधपुर में कौन-कौन सी जगह पर घूम सकते हैं और यहां की संस्कृति का आनंद उठा सकते हैं।

मेहरानगढ़ किला

जोधपुर को मेहरानगढ़ किले के लिए काफी प्रसिद्धि मिली हुई है। बलुआ पत्थरों से बने हुए इस राजसी किले के अंदर का शाही ठाठ बाट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। चारों ओर से ऊंची दीवारों से घिरा हुआ यह किला ऊंची पहाड़ी पर मौजूद है। किले के एक संग्रहालय बना हुआ है जहां आप शाही पालकी, तलवारें, चित्र और पुराने संगीत वाद्ययंत्र प्रदर्शन देख सकते हैं। किले की छत पर शानदार चोकेलाओ रेस्तरां मौजुद है यहां पर जरूर जाएं, यहां पारंपारिक राजस्थानी थाली मिलती है जो आपका दिल खुश कर देगी।

मेहरानगढ़ किला


जसवंत थाड़ा

दूधिया सफेद पत्थर से बना हुआ यह किला राजस्थान का ताजमहल कहलाता है। इसके नक्काशेदार बुर्ज और सुंदर गुंबद जब सूरज की रोशनी में चमचमाते हैं तो किसी का भी दिल जीत लेते हैं। यहां पर राठौर समाज से जुड़े हुए संग्रहालय में आपको कई सारी ऐतिहासिक चीज देखने को मिल जाएगी। इतिहास को पसंद करने वाले लोगों को जोधपुर की इस जगह का दीदार जरूर करना चाहिए।

जसवंत थाड़ा


मंडोर गार्डन

यह शहर का एक ऐसा खूबसूरत स्थान है जो खूबसूरती और इतिहास दोनों को अपने अंदर समेटे हुए। जोधपुर से पहले मंडोर को ही मारवाड़ की राजधानी कहा जाता था। इसकी वास्तुकला हमेशा ही लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। गहरी लाल रंग की छतरियां और खूबसूरत सा गार्डन पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

मंडोर गार्डन


उम्मेद भवन

ऊंचाई पर बसा हुआ उम्मेद भवन जोधपुर की बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर अभी भी शाही परिवार रहता है और इसके साथ-साथ यह होटल के रूप में भी पहचाना जाता है। आम लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से इस महल का निर्माण करवाया गया था। सुनहरे पत्थरों से बने हुए इस उम्मीद भवन में 64 लग्जरी कमरे और सुइट के साथ संग्रहालय भी है। यहां पर आपको विंटेज कार कलेक्शन जरूर देखना चाहिए।

उम्मेद भवन


नवचौकियां और पचेतिया

जोधपुर की एक खासियत यह भी है कि यहां के अधिकतर घर आपको ब्लू रंग में रंगे हुए दिखाई देंगे। अगर आप नीले रंग के घरों का सुंदर नजारा देखना चाहते हैं तो नवचौकिया जा सकते हैं और यहां से पास में ही पचेतिया हिल्स है आप सनसेट का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

नवचौकियां और पचेतिया


यहां मिलेगा बेस्ट फूड

अगर आप जोधपुर घूमने के साथ यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाना चाहते हैं तो अपने सुबह का ब्रेकफास्ट सब घंटा घर पर कर सकते हैं जहां आपको लजीज नाश्ता मिल जाएगा। घर के समय आप भवानी दाल बाटी पर स्वादिष्ट दाल बाटी का स्वाद चख सकते हैं। जोधपुर जा रहे हैं तो यहां पर गुलाब जामुन की सब्जी ट्राई करना बिल्कुल ना भूलें। इसके अलावा आप घंटाघर पर स्ट्रीट शॉपिंग करने के साथ आप मिश्रीलाल की मखनिया लस्सी का स्वाद उठा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story