×

Lucknow: ये हैं लखनऊ के फेमस इलाके, नवाबों के समय से चल रही यहां मार्केट

Famous Localities And Areas in Lucknow: लखनऊ में आपको कई सारे ऐतिहासिक इमारतें मिल जाएंगी, जिन्हें नवाबों के शासनकाल या ब्रिटिश राज में बनाया गया और यह विश्वभर में फेमस हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 19 July 2022 1:45 PM GMT
Localities and Areas in Lucknow
X

Localities and Areas in Lucknow (फोटो- न्यूजट्रैक)

गोमती नगरअमीनाबादFamous Localities And Areas in Lucknow: लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी और कानपुर शहर के बाद यूपी का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र, जो कि अपने नम्र लहजे, तहजीब, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खानपान के लिए जाना जाता है। इस शहर को नवाबों की नगरी भी कहा जाता है और ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से मशहूर था। 18वीं शताब्दी में लखनऊ शहर में नवाबों का राज हुआ करता था। लखनऊ में आपको कई सारे ऐतिहासिक इमारतें मिल जाएंगी, जिन्हें नवाबों के शासनकाल या ब्रिटिश राज में बनाया गया। राजधानी लखनऊ के व्यंजन Awadhi Cuisine के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।

आज हम आपको लखनऊ शहर के कुछ मशहूर इलाके और क्षेत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हजरतगंज (Hazratganj)

सबसे पहले बात करते हैं हजरतगंज की, जिसे अमजद अली शाह ने बनवाया था। आजादी से पहले तक यह केवल अंग्रेजों के लिए खुला था और क्वीन्स वे (Queens Way) नाम से फेमस हुआ करता था। हजरतगंज को लखनऊ का दिल भी कहा जाता है। यह लखनऊ का डाउनटाउन और मुख्य शॉपिंग सेंटर है।

लखनऊ हजरतगंज मार्केट (Photo - Social Media)

हजरतगंज आकर खाने से लेकर पहनने तक और जरूरत के सभी सामान आसानी से खरीद सकते हैं। मार्केट्स के अलावा यहां पर सरकारी ऑफिस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां, होटल, थिएटर और कई कैफे हैं, जहां काफी भीड़ होती है। इसके साथ ही कई मशहूर स्कूल और कॉलेज भी यहां पर मौजूद हैं। हजरतगंज क्रॉसिंग लखनऊ शहर का सबसे व्यस्त क्रॉसिंग है।


लखनऊ हजरतगंज मार्केट (Photo - Social Media)

अमीनाबाद (Aminabad)

अमीनाबाद लखनऊ के सबसे पुराने हिस्सों में से एक है। अमीनाबाद बाजार नवाबों के समय से ही चल रहा है। यह मार्केट दस या बीस साल पुराना नहीं, बल्कि 165 साल पुराना है। यहां पर बाजारों के अलावा आपको गार्डन, पार्क, बड़े-बड़े घर भी दिख जाएंगे।

लखनऊ अमीनाबाद (Photo - Social Media)

यह कई बाजारों का एक समूह है, इसमें प्रताप मार्केट, स्वशदेश मार्केट, मोहन मार्केट जैसे बाजार भी मिले हुए हैं। यहां पर आपको कपड़े से लेकर घर के सामान, सोना चांदी, पुस्तकें, पूजा की सामाग्री, हस्तशिल्प की वस्तुएं और खाने पीने की चीजें आसानी से मिल जाती हैं। बता दें यहां के कई सारे रेस्त्रां के कबाब, बिरयानी और अन्य फूड आइट्म्स काफी फेमस हैं।

लखनऊ अमीनाबाद (Photo - Social Media)

गोमती नगर (Gomti Nagar)

सबसे पहले जान लीजिए कि गोमती नगर को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा विकसित किया गया है। इसे फेज I, फेज II और गोमती नगर एक्सटेंशन में बांटा गया है। इसके साथ ही पूरा गोमती नगर सेक्टर में डिवाइड किया गया है, जिसे खंड के नाम से जाना जाता है। यहां पर कुल 23 खंड है, जिनके नाम की शुरुआत V अक्षर से होती है। यह लखनऊ के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। गोमती नगर में कई प्रीमियम आवासीय परियोजनाएं, विश्वविद्यालय, मॉल, आईटी पार्क, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मल्टीप्लेक्स और वित्तीय संस्थान हैं।

लखनऊ गोमती नगर (Photo - Social Media

साथ ही साथ यह लखनऊ का एक प्रमुख कॉमर्शियल और आईटी हब है। RBI, CRPF जैसे कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय यहां पर स्थित हैं। गोमती नगर में कई सारे इंटरनेशनल फूड चेन के Outlets, पार्क्स, गार्डन और मरीन ड्राइव भी मौजूद हैं।

इंदिरा नगर (Indira Nagar)

उत्तर प्रदेश हाउसिंग बोर्ड (UP Housing Board) ने इंदिरा नगर (Indira Nagar) को विकसित किया था। यह एक पॉश आवासीय क्षेत्र है जो चार ब्लॉकों और कई क्षेत्रों में विभाजित है। यहां की जो मेन मार्केट है वो भूतनाथ (Bhootnath) है। इसके अलावा भी कई मार्केट्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स यहां पर मौजूद हैं। फेमस स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेस्तत्रां, होटल, जॉगिंग पार्क्स, गार्ड और सरकारी कार्यालय भी इंदिरा नगर में स्थित हैं।

लखनऊ इंदिरा नगर (Photo - Social Media)

आलमबाग (Alambagh)

आलमबाग मार्केट लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित है। यह लखनऊ के मेजर शॉपिंग Avenues और फूड प्वाइंट्स में से एक है। आलमबाग में आपको फूड आइटम से लेकर ज्वैलरी, कपड़े, घर का सामान सब मिल जाता है। यहां पर कई बड़े बड़े शो रूम हैं और कोई भी ब्रांडेड वस्तुओं से लेकर स्थानीय रूप से प्रोड्यूस की गई चीजों तक की खरीदारी कर सकता है। आलमबाग मार्केट चारबाग रेलवे स्टेशन (Charbagh Railway Station) से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह शहर का सबसे विकसित और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार है।

Shreya

Shreya

Next Story