×

Lucknow Famous Cafe: प्यार का मिसाल बना लखनऊ का ये कैफे, जानिए क्यों बॉलीवुड से प्रभावित है ये

Lucknow Famous Cafe and Restorents: इस कैफ़े का नाम है टू स्टेट्स और ये कहानी है इस कैफ़े के ओनर की जो खुद उत्तर प्रदेश के हैं और उनकी वाइफ असम की हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 8 Sep 2023 2:30 AM GMT
Lucknow Famous Food
X

Lucknow Famous Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Cafe and Restorents: लखनऊ के नवाबी अंदाज़ से तो हर कोई वाकिफ होगा ही वहीँ यहाँ के लोगों का प्यार जताने का तरीका भी काफी अलग है। ऐसे में प्यार भरे किस्से के साथ लखनऊ के आशियाना में एक रेस्टोरेंट है जिसका नाम आपको काफी अलग लगेगा लेकिन जब आपको इसके पीछे की कहानी पता चलेगी तो आपको भी यहाँ की हर एक चीज़ से जुड़ाव हो जायेगा। आइये जानते हैं क्या खासियत है इस कैफ़े की और इसके नाम में क्या अलग सी बात है।

प्यार की मिसाल है ये कैफ़े

यूँ तो हमारे देश भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड को लोग एक धर्म की तरह पूजते हैं। लेकिन क्या हो अगर बॉलीवुड की कोई कहानी आपकी ज़िन्दगी की ही कहानी बन जाये तो। दरअसल लखनऊ के आशियाना में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जिसे दो प्यार करने वालों ने बड़े प्यार के साथ शुरू किया है। इस कैफ़े का नाम है टू स्टेट्स और ये कहानी है इस कैफ़े के ओनर की जो खुद उत्तर प्रदेश के हैं और उनकी वाइफ असम की हैं। दोनों को एक साथ होने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन अंत में उनकी शादी हो गयी इसी लिए यहाँ का नाम 'टू स्टेट्स' रखा गया।

वहीँ अगर यहाँ के खाने की बात करें तो यहाँ के खाने का टेस्ट लाजवाब है साथ ही एम्बियंस भी काफी अच्छा है। यहाँ का एड्रेस है 736, उद्यान-1 एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी के सामने बंगला बाज़ार। आप भी यहाँ विजिट करिये और देखिये यहाँ के माहौल और स्वादिष्ट खाने का स्वाद भी चखिए। यहाँ आपको स्मूदी से लेकर कई तरह के कुज़ीन भी मिल जायेंगे। साथ ही छोटी मोती भूख के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन भी है। तो आप भी अपनी फॅमिली और फ्रेंड्स के साथ यहाँ आकर एन्जॉय कर सकते हैं।

लखनऊ के आशियाना का ये कैफ़े लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यहाँ का एम्बियंस भी काफी प्यारा है जिसे लोग काफी सराह रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story