×

Lucknow Famous Places: वैलेंटाइन डे पर लखनऊ के इन जगहों पर होती है भीड़, आप भी करें यहां सेलिब्रेट

Lucknow Famous Places For Valentine: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपको लखनऊ में कई ऐसी जगहें मिल जाएंगी।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 6 Feb 2024 5:30 AM GMT (Updated on: 6 Feb 2024 5:30 AM GMT)
Lucknow Famous Places: वैलेंटाइन डे पर लखनऊ के इन जगहों पर होती है भीड़, आप भी करें यहां सेलिब्रेट
X

Lucknow Famous Places For Valentine: हर साल दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है, जो 14 फरवरी तक चलता है। हफ्ते के पहले दिन रोज़ डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और अंत में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर के साथ यूपी की राजधानी लखनऊ में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं लखनऊ की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जहां आप अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन सेलिब्रेट कर सकते हैं।

लखनऊ में यहां मना सकते हैं वेलेंटाइन डे (Valentine Day Celebration In Lucknow):

चिड़ियाघर


अगर आप लखनऊ में वैलेंटाइन डे मनाने का प्लान बना रहे हैं तो आप इस दिन अपने पार्टनर के साथ चिड़ियाघर घूमने जा सकते हैं। यहां विभिन्न प्रकार के जानवरों का घर है जो लोगों को आकर्षित करते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ यहां समय बीता सकते हैं।

बड़ा इमामबाड़ा


अगर आप लखनऊ में वैलेंटाइन डे मनाने की सोच रहे हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ बड़ा इमामबाड़ा घूमने जा सकते हैं। दरअसल बड़ा इमामबाड़ा को भूल भुलैया के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह की खासियत यह है कि इसे आसिफ उद्दौला ने बनवाया था और यह लखनऊ की सबसे खूबसूरत और मशहूर इमारतों में से एक है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं, जो बेस्ट रहेगा।

ईको पार्क


लखनऊ में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए ईको पार्क बेहतरीन ऑप्शन है। बता दें यह पार्क सुबह 11 बजे खुल जाता है और रात 8 बजे तक खुला रहता है। यह पार्क प्रिज़न स्ट्रीट पर है। इस पार्क को कांशीराम स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। यहां जानवरों की अद्भुत मूर्तियां बनी हुई हैं, जो आपको आकर्षित करेगा। वैलेंटाइन डे पर जोड़ों के लिए एक बेहतरीन जगह माना जाता है।

गोमती रिवर फ्रंट


लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट आपको जरूर जाना चाहिए। यहां आपको नदी के किनारे बड़ा सा मैदान घूमने के लिए मिलता है। साथ ही यहां शाम को म्यूजिक भी बजता है जो मन को सुकून देता है। यहां साइकिल ट्रैक भी है। साथ ही यहां बैठने के लिए कई अच्छी जगह भी है। तो आप अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन डे पर यहां जा सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story