×

Lucknow Gomti River Front: गोमती रिवर फ्रंट की खूबसूरती के आगे पिघल जाएगा दिल, जरूर करें इस जगह का दीदार

Lucknow Gomti River Front: नवाबों की नगरी लखनऊ में मौजूद गोमती रिवर फ्रंट बहुत ही खूबसूरत है। एक बार आपको इसका दीदार जरूर करना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 17 March 2024 5:24 AM GMT
Lucknow Gomti River Front
X

 Lucknow Gomti River Front (Photos - Social Media)

Lucknow Gomti River Front: नवाबों की नगरी कहा जाने वाला लखनऊ अपने कई सारे पर्यटक स्थलों के चलते बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जिसका इतिहास से गहरा कनेक्शन है और यह अपने अंदर कई कहानियों को समेटे हुए। अगर आप लखनऊ घूमने फिरने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके यहां का गोमती रिवर फ्रंट जरूर देखना चाहिए।

लखनऊ के फ़ेमस गोमती रिवर फ्रंट की जानकारी

गोमती नदी

गोमती नदी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है, जो गंगा नदी की एक प्रमुख उपनदी है। गोमती को हिन्दू एक पवित्र नदी मानते हैं और भागवत पुराण के अनुसार यह पाँच दिव्य नदियों में से एक है। गोमती राज्य के पीलीभीत ज़िले के माधोटांडा ग्राम के समीप स्थित गोमत ताल में आरम्भ होती है।

फेमस है गोमती रिवर फ्रंट

लखनऊ में स्थित गोमती रिवर फ्रंट शहर का बेहद ही शानदार और जानी-मानी जगह है। जो युवाओं की बेहद ही पसंदीदा जगहों में गिना जाता है, जहां आपको युवाओं की भीड़ देखने के लिए मिल जाती है। मॉर्निंग वॉक के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ कुछ पल बिताने के लिए यह काफी अच्छी जगह है। शहर के शोरगुल से कुछ देर की राहत पाने के लिए यह पाने के लिए गोमती नदी के किनारे स्थित यह काफी अच्छा प्लेस है। जो करीब 8 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। गोमती रिवर फ्रंट में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है।

Lucknow Gomti River Front

कबड्डी खेलते हैं बच्चे

इस जगह पर छोटे-छोटे बच्चे भी रोज सुबह 5:00 बजे आते हैं। गोमती रिवर फ्रंट पहुंचकर अपने दोस्तों के साथ कबड्डी, क्रिकेट और अन्य खेल खेलते हैं। इसके अलावा यहां पर युवाओं को भी अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते और एक्सरसाइज करते हुए देखा जाता है।

युवा से लेकर बुजुर्ग सबका फेवरेट

बुजुर्गों के लिए यहां औषधीय पौधे भी लगे हुए हैं। जहां से बूढ़ी औरतें रोज जड़ी-बूटियां तोड़ती दिखाई देती हैं। इसके अलावा यहां योग करने के लिए एक सेंटर भी बनाया गया है। वे शाम को आते हैं और अपने दोस्तों के साथ योग करते हैं। वहीं दूसरी ओर युवाओं की टोली डांस करती है और खूब सेल्फी लेते हैं। लड़कियां भी यहां ग्रुप स्टडी के लिए आती हैं। यहां की 8 किलोमीटर तक फैली हरियाली युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आती है। हालांकि देख रहे क्या भाव में अभी यह जगह धीरे-धीरे बदहाल होती जा रही है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story