×

Lucknow Gomtinagar Famous Places: लखनऊ का गोमतीनगर घूमने की बेस्ट जगहों में से एक, यहां जाना न भूलें

Lucknow Gomtinagar Famous Places: गोमती नगर राजधानी लखनऊ का एक प्रसिद्ध स्थान है। यदि आप गोमती नगर में घूमने, पिकनिक करने या रात के समय में मजे करने के लिए जाना चाहते हैं तो ये बहुत बेहतरीन जगह है।

Vidushi Mishra
Published on: 12 Sep 2022 8:25 AM GMT
Famous places of Gomti Nagar
X

गोमती नगर की फेमस जगहें (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Gomtinagar Famous Places: गोमती नगर राजधानी लखनऊ का एक प्रसिद्ध स्थान है। यदि आप गोमती नगर में घूमने, पिकनिक करने या रात के समय में मजे करने के लिए जाना चाहते हैं तो ये बहुत बेहतरीन जगह है। यहां पर बच्चों से लेकर बड़ों के इंजॉय के लिए बहुत सारी जगहें हैं। यहां के पार्क में बच्चें-बूढ़ें सभी शाम के समय में जा सकते हैं। मॉल, थियेटर और रेस्टोरेंट में भी खरीदारी करने के बाद एकदम जबरदस्त डिनर का मजा ले सकते हैं वो भी रूफटॉप पर। तो चलिए आपको बताते हैं गोमतीनगर में घूमने की जगहों के बारे में।

गोमतीनगर 1090 चौराहा (
Gomtinagar 1090 Square)

लखनऊ के गोमतीनगर में 1090 चौराहा काफी मशहूर चौराहों में से एक है। यहां की हर शाम गुलजार होती है। लगभग हां कह सकते हैं यहां पर कई-कई कार्यक्रम या आयोजन हुआ करते हैं। साथ ही 1090 की चटोरी गली की बात ही क्या है। यहां का स्वाद चखने तो दूर-दूर से लोग आते हैं।

रिवरफ्रंट गोमतीनगर (Riverfront Gomtinagar)

गोमतीनगर में रिवरफ्रंट काफी फेमस जगह है। नाम से ही पता चल रहा है कि ये जगह गोमती के किनारे की है। शांति भरे माहौल में यहां जाने पर बहुत ही आनंद आता है। पानी को देखते हुए और जगमग लाइटों के चमकने से इस जगह की रौनक पहले से कई गुना बढ़ जाती है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क (Dr. Ram Manohar Lohia Park)

डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क गोमती नगर में स्थित एक पार्क है। यह लखनऊ के सबसे अच्छे पार्कों में से एक है। यह पार्क सुबह और शाम की सैर के लिए मशहूर है। ये जगह पिकनिक मनाने के बेस्ट है।

स्थान: विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

अम्बेडकर पार्क (Ambedkar Park)

अम्बेडकर पार्क गोमती नगर में स्थित एक स्मारक पार्क है। जोकि बहुत बड़ी पार्क है। इस पार्क को डॉ भीमराव अंबेडकर की याद में बनवाया गया था। इसका निर्माण कार्य वर्ष 1996 में शुरू किया गया था।

स्थान: विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

जनेश्वर मिश्रा पार्क (Janeshwar mishra park)

फोटो- सोशल मीडिया

जनेश्वर मिश्रा पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क का क्षेत्रफल 376 एकड़ है। यह जनेश्वर मिश्र की स्मृति में बना स्मारक पार्क है। यहां पर बच्चों के लिए झूले, बड़ों के लिए जिम मशीने, वॉकिंग ट्रैक, जहां-जहां वाटर फिल जिसमें बड़ी-बड़ी मछलियां लाई खाती है।

स्थान: गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

संगीतमय फव्वारा (नृत्य फव्वारा)

अगर आप संगीत के साथ-साथ नाचते हुए पानी के फव्वारे को देखना चाहते हैं तो लखनऊ में संगीतमय फव्वारा गोमती नगर के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। इस संगीतमय फव्वारे ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत आकर्षण प्राप्त किया है।

स्थान: जियामऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

ला मार्टिनियर कॉलेज (La Martiniere College)

ला मार्टिनियर कॉलेज भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित एक विशिष्ट निजी शैक्षणिक संस्थान है। कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग परिसरों में दो स्कूल हैं। ला मार्टिनियर कॉलेज (लड़कों के लिए) की स्थापना 1845 में हुई थी और ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की स्थापना 1869 में हुई थी।

पता: ला मार्टिनियर रोड, मार्टिन पुरवा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226001

वन अवध सेंटर (Cinepolis)
One Awadh Center

लखनऊ के गोमतीनगर में वन अवध सेंटर जिसे सिनेपोलिस के नाम से जाना जाता है। यहां शॉपिंग और मूवी के लिए हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है।

विभूति खंड, गोमतीनगर, लखनऊ 226010 India , गोमती नगर स्टेशन . से 1.5 कि.मी

ग्रैंड कबाना (Grand Cabana)

लखनऊ का ग्रैंड कबाना टॉप होटलों और रेस्टोरेंट्स में से एक है। यहां पर अच्छी खासी पार्टी इंजॉय कर सकते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story