×

Lucknow to Delhi Train List: लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए यहां देखें सबसे सस्ती ट्रेन

Lucknow to Delhi Train List: लखनऊ से दिल्ली ट्रेन की सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप इक्सिगो ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं। लेकिन वहां पर कई लोग को चीजें समझने में दिक्कत होती है।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 27 March 2024 2:23 PM GMT
Lucknow to Delhi Train Details
X

Lucknow to Delhi Train Details (Pic Credit Social Media )

Lucknow to Delhi Train Details: वर्तमान समय में लखनऊ और नई दिल्ली के बीच लगभग 31 ट्रेनें चलती है। ट्रेन द्वारा लगभग 480 किमी की दूरी तय कर दिल्ली पहुंचते हैं। लखनऊ से नई दिल्ली तक की ट्रेनें उनके ट्रेन शेड्यूल, समय सारिणी और टिकट किराए से जुड़ी खास जानकारीयां यहं हम आपको बताने जा रहे हैं। लखनऊ से नई दिल्ली ट्रेन रिजर्वेशन, लखनऊ से नई दिल्ली ट्रेन टिकट की कीमत और समय सारणी के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप इक्सिगो ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं। लेकिन वहां पर कई लोग को चीजें समझने में दिक्कत होती है। तो चले आपको हम आसान भाषा में यहां बताते है। औसत लखनऊ से नई दिल्ली के बीच ट्रेनों द्वारा लिया गया समय 6 घंटे 15 मिनट है।

दिल्ली के लिए सबसे सस्ती और तेज़ ट्रेन

82501 आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से नई दिल्ली तक सबसे तेज़ ट्रेन है। नई दिल्ली पहुंचने में यह ट्रेन 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। ट्रेन लखनऊ LKO से 06:10:00 बजे प्रस्थान करती है और 12:25:00 बजे नई दिल्ली NDLS पहुँचती है। सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रविवार को चलती है। लखनऊ से नई दिल्ली तक की सबसे सस्ती ट्रेन 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस है। ट्रेन को लखनऊ और नई दिल्ली के बीच यात्रा करने में 8 घंटे 35 मिनट का समय लगता है। ट्रेन लखनऊ LKO से 20:05:00 बजे प्रस्थान करती है और नई दिल्ली NDLS में 04:40 बजे पहुंचती है, जो सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रविवार को संचालित होती है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस भी दिल्ली तक के लिए चलती है। जो 5 बजकर 20 मिनट पर चलती है और रात को 11 बजकर 40 मिनट तक पहुंचा देती है। सिर्फ 6 घंटे समय में यह ट्रेन पहुंचा देती है।

लखनऊ से दिल्ली ट्रेन टिकट की कीमत

यदि आप लखनऊ से दिल्ली तक यात्रा करने के लिए किफायती ट्रेन टिकट की तलाश में हैं, जो आपके बजट के अनुरूप हो। लखनऊ से दिल्ली ट्रेन टिकट की कीमत यात्रा की तारीख, कोच के प्रकार और आपकी पसंद के आधार पर भिन्न होती है। यात्री मात्र 195 रुपये से लेकर 1885 रुपये तक की कीमत पर मनचाही तारीख पर लखनऊ से दिल्ली तक की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के लिए सबसे सस्ती कीमत 195/- है।

यहां सभी श्रेणियों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक सबसे सस्ती ट्रेन टिकट की कीमतें दी गई हैं:

सीट कैटेगरी उनके न्यूनतम कीमत के साथ

1A – 1885/-

2A – 1120/-

3A - ₹790/-

स्लीपर – 295/-

चेयरकार – 775/-

इलेक्ट्रिक चेयर कार – 725/-

2 सीटिंग – 195

ये कुछ ट्रेनें प्रतिदिन लखनऊ से दिल्ली तक जाती है :

  • 20503 राजधानी एक्सप्रेस. 05:50 बजे 7 घंटे 48 मिनट में 1:40 तक पहुंचाता है।
  • 12429 एलकेओ एनडीएलएस एसी एसएफ 23:30 बजे 8 घंटे में 07:30 बजे सुबह पहुंचाता है।
  • 12419 गोमती एक्सप्रेस 05:45 बजे 9 घंटे 15 मिनट। 15:00 यानी 3 बजे पहुंचाता है।
  • 12555 गोरखधाम एक्स 21:35 बजे 7 घंटे 45 मिनट। 05:35 पर सुबह पहुंचाता है।
  • 04651 जेवाईजी एएसआर एसपीएल 22:40 बजे 8 घंटे 20 मिनट 7 बजे तक पहुंचाता है।
  • 15909 अवध असम एक्सप्रेस से 05:20 बजे 10 घंटे 35 मिनट में 4 बजे शांम तक पहुंचाता है।
  • 14205 एवाईसी दिल्ली एक्सप्रेस से 19:55 बजे 8 घंटे 25 मिनट में 4 बजे सुबह पहुंचाता है।
  • 15279 पुरबिया एक्सप्रेस. 03:10 बजे 8 घंटे 35 मिनट में 11 बजे तक उतार देगा।

लखनऊ से दिल्ली के लिए कुछ साप्ताहिक ट्रेनें हैं:

  • सद्भावना एक्सप्रेस (14017): प्रत्येक शुक्रवार को 18:25 बजे प्रस्थान करती है और 04:45 पर दिल्ली पहुंचती है।
  • GKP Anvt EXP (15057): प्रत्येक शुक्रवार को 02:25 बजे प्रस्थान करती है और 10:40 बजे दिल्ली पहुंचती है।
  • एनजेपी यूडीजेड स्पेशल (19602): प्रत्येक मंगलवार को 03:10 बजे प्रस्थान करती है और 12:00 बजे दिल्ली पहुंचती है।
  • बीएसबी आदि एक्सप्रेस (19408): प्रत्येक शनिवार को 21:15 बजे प्रस्थान करती है और 06:05 बजे दिल्ली पहुंचती है।

बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन

  • लखनऊ से दिल्ली की सभी ट्रेनों के लिए बोर्डिंग स्टेशन हैं - ऐशबाग जंक्शन (ASH), लखनऊ चारबाग Nr (LKO), उन्नाव जंक्शन (ON), लखनऊ जंक्शन Ner (LJN)।
  • दिल्ली में डिबोर्डिंग स्टेशन - नई दिल्ली (NDLS), पुरानी दिल्ली जंक्शन (DLI), हज़रत निज़ामुद्दीन (NZM), हापुर जंक्शन (HPU), आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)।
Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story