×

Lucknow to Manali Tour Package: लखनऊ से कुल्लू मनाली टूर पैकेज, जानें कितना करना होगा खर्च

Lucknow to Kullu Manali Tour Package: सर्दियों में स्नोफॉल का मजा एक अलग ही फील देता है। अगर आप सर्दी के मौसम में बर्फ से ढकी पहाड़ियों और स्नोफॉल का आनंद लें सकते हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 13 Dec 2022 3:37 AM GMT
Lucknow to Kullu Manali Travel Plan
X

Lucknow to Kullu Manali Tour Package (Image: Social Media)

Lucknow to Kullu Manali Tour Package: सर्दियों में स्नोफॉल का मजा एक अलग ही फील देता है। अगर आप सर्दी के मौसम में बर्फ से ढकी पहाड़ियों, लंबे लंबे पेड़ों और सर्द हवाओं और स्नोफॉल का आनंद लेना चाहते हैं तो कुल्लू मनाली बेस्ट ऑप्शन है। लखनऊ से अगर आप कुल्लू मनाली जाने की प्लानिंग कर रहें हैं तो यहां आपको इससे जुड़ी जानकारी शेयर की गई है, जैसे कितना खर्च होगा, लखनऊ से कुल्लू मनाली जाने के लिए आसान रास्ता आदि। तो आइए जानते हैं लखनऊ से कुल्लू मनाली टूर पैकेज के बारे में सबकुछ विस्तार से।

लखनऊ से कुल्लू मनाली टूर पैकेज (Lucknow to Kullu Manali Tour Package)

लखनउ से कुल्लू मनाली जाने के लिए IRCTC भी कई ऑफर देता है। लेकिन आप IRCTC के अलावा भी दूसरे ऑप्शन के जरिए लखनऊ से कुल्लू मनाली जा सकते हैं। दरअसल हिमाचल प्रदेश में कई हवाई अड्डे और एयरलाइनों की अच्छी सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। बेहतर सुविधाओं के साथ भी होटल और रिसॉर्ट भी पर्यटकों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां खूबसूरत वादियों में रहने के साथ साथ कई प्रकार के भोजन का आनंद उठा सकते हैं। यहां देखिए लखनऊ से कुल्लू मनाली पहुंचने के लिए टूर पैकेज के बारे में:

लखनऊ से मनाली के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ है ऑप्शन

अगर आप लखनऊ से कुल्लू मनाली आना चाहते हैं तो आपको लखनऊ से दिल्ली पहुंचना होगा फिर दिल्ली से मनाली आ सकते हैं। लखनऊ से मनाली की दूरी करीब 1900 km की है और यहां पहुंचने में 19 घंटे 30 मिनट लगते हैं।लखनऊ से आप फ्लाइट या ट्रेन से दिल्ली पहुंचें। फिर शाम 05 बजे आप नई दिल्ली के मजनू का टीला के सामने वोल्वो बस स्टैंड पर पहुँचें। यहां से आप वॉल्वो दिल्ली से कुल्लू मनाली के लिए जा सकते हैं।


आप चाहें तो चंडीगढ़ के रास्ते भी मनाली जा सकते हैं। मनाली पहुंचने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट काफी नजदीक है, जो बेस्ट रास्ता भी है। इसके अलावा बता दें यूपी से हिमाचल के लिए बसें चलती हैं। आप बस के जरिए भी मनाली पहुंच सकते हैं। बस से लखनऊ से मनाली जाने में लगभग 22 घंटे का समय लग जाता है।

लखनऊ से मनाली जाने का खर्च

अगर आप लखनऊ से मनाली तक बस के माध्यम से यात्रा करते हैं तो आपको 22 घंटे का समय लगता है। साथ ही इस रूट पर सबसे कम किराया वाली बस का किराया 2099 रुपए है। लखनऊ से मनाली के लिए सबसे तेज बस येलोपेडल द्वारा संचालित की जाती है। यह लखनऊ से करीब 11:45 बजे निकलती है और 09:45 बजे मनाली पहुंचती है। इस बस का किराया भी 2099 है।

बस और ट्रेन किराया

वहीं अगर आप ट्रेन से लखनऊ से दिल्ली या चंडीगढ़ के रास्ते मनाली पहुंचते हैं तो ट्रेन का किराया 1000 से 2000 रुपए तक खर्च करने होंगे। फिर दिल्ली या चंडीगढ़ से बस का किराया करीब 800 है। दरअसल दिल्ली से मनाली जाने की टिकट की प्राइस आपकी सीट के ऊपर निर्भर करती है। अगर आप दिल्ली से मनाली एसी फर्स्ट टियर में करवाते हैं 500 से 1800 के बीच होगी। चंडीगढ़ से मनाली का बस किराया 500 से 1500 तक होगी।

होटल का खर्च

मनाली में अगर आप दो दिन तक हॉलीडे एंजॉय करना चाहते हैं तो आपको एक दिन का होटल का खर्च आपके लिए गए रूम , फैसिलिटीज और होटल पर डिपेंड करता है। हालांकि मनाली में आप 500 तक भी होटल ले सकते हैं। 500 से 4000 तक एवरेज किराया है।

मनाली टूर पैकेज का टोटल खर्च

अगर आप मनाली में चार दिन बिताना चाहते हैं तो ये आपके बजट पर निर्भर करता है। लेकिन अगर मनाली टूर पैकेज इसपे निर्धारित होता है की आप कहा से जा रहे है। अगर आप दिल्ली से जाएँगे तो यही खर्च क़रीब 6 से 7 हज़ार रुपए आ सकता है। वहीं टोटल खर्च की बात करें तो अगर आप एवरेज होटल, भोजन और कैब बुक करते हैं तो आपको 8000 से 15000 हजार तक खर्च करने होंगे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story