×

Anjani Mahadev Mandir: प्राकृतिक रूप से निर्मित होता है अंजनी महादेव का शिवलिंग, पूरी होती है हर मनोकामना

Anjani Mahadev Mandir: मनाली भारत की एक प्रसिद्ध जगह है और यहां से कुछ ही दूरी पर अंजनी महादेव का मंदिर मौजूद है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 11 March 2024 12:13 PM GMT
Kangra Anjani Mahadev
X

Kangra Anjani Mahadev (Photos - Social Media)

Anjani Mahadev Mandir: भारत में कई सारे महादेव मंदिर मौजूद है। जिन पर भक्तों की गहरी आस्था है। आज हम आपको मनाली से 25 किलोमीटर दूर सोलंगनाला के पास स्थित अंजनी महादेव मंदिर के बारे में बताते हैं। जो साढ़े 11 हजार फिट की ऊंचाई पर बना हुआ एक प्राकृतिक शिवलिंग है। यह सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है और दूर-दूर से इसे देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। फिलहाल इस शिवलिंग का आकार 30 फीट से ज्यादा ऊंचा हो गया है। यहां अंजनी महादेव से गिरता झरना शिवलिंग का रूप धारण कर रहा है। तापमान शून्य पर रहने से इस शिवलिंग के आकार में लगातार बढ़ोतरी होती है यही वजह है कि यह सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है।

धार्मिक आस्था का प्रतीक

ऐसा बताया जाता है कि त्रेता युग में माता अंजनी ने पुत्र प्राप्ति के लिए और मुक्ति पाने के लिए तपस्या की थी। इसके बाद भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए थे। उसी के बाद से यहां पर प्राकृतिक तौर पर शिवलिंग का निर्माण होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति शिवलिंग के दर्शन कर लेता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है।


मांगे पांव करना होता है सफर

अंजनी महादेव के दर्शन करने के लिए भक्तों को नंगे पांव चलकर जाना होता है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि यहां की बर्फ श्रद्धालुओं को नुकसान नहीं पहुंचाती है। लगभग 100 मीटर की दूरी नंगे पांव तय करनी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है की बर्फ में नंगे पांव चलने के बाद भी श्रद्धालुओं को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। यहां बड़ी संख्या में भक्ति दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।


समीप है एडवेंचर पार्क

अंजनी महादेव के समीप एक एडवेंचर पार्क भी बनाया जा रहा है जो आने वाले समय में पर्यटकों की भीड़ को बढ़ावा देने वाला है। मनाली वैसे तो पर्यटकों के बीच वैसे भी फेमस है लेकिन यहां के कुछ अंश हुए स्थल है जिन्हें पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story