×

Mathura Vrindavan: मंत्रमुग्ध कर देगा मथुरा और वृंदावन का जादुई माहोल, जरूर करें ये चीजें

Things to do in Mathura Vrindavan: अगर आप घूमने फिरने की शौकीन हैं और अलग-अलग जगह एक्सप्लोरर करना पसंद करते हैं और इस सर्दी कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप मथुरा वृंदावन की यात्रा प्लान कर सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 8 Dec 2023 3:45 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2023 3:45 AM GMT)
Things to do in Mathura Vrindavan
X

Things to do in Mathura Vrindavan 

Things to do in Mathura Vrindavan : घूमने फिरने के शौकीन हर जगह मिल जाएंगे। जिन्हें बस एक्सप्लोर करने के लिए अलग-अलग जगह चाहिए होती है। ठंड के मौसम में अधिकतर लोग देश-विदेश की जगह पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं और आपको अलग-अलग जगह एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है तो आज हम आपको देश की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मथुरा वृंदावन के बारे में बताते हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक जगह देखने के लिए मिलेगी। चलिए जानते हैं कि आप यहां पर क्या-क्या देख सकते हैं और यहां आपको किन चीजों आनंद उठाना चाहिए।

प्रमुख पर्यटन स्थल

जब आप मथुरा वृंदावन घूमने के लिए जाएंगे तो आपके यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे स्थान एक्सप्लोर करने के लिए मिलेंगे। वृंदावन में आप बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, गोवर्धन हिल, सेवा कुंज जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। वही जब आप मथुरा पहुंचेंगे तो यहां पर आपको कई सारे दर्शनीय स्थल देखने को मिलेंगे। यहां प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण जन्मस्थली, कुसुम सरोवर जैसी जगह देखने को मिल जाएगी।

इन चीजों का लें आनंद

मथुरा वृंदावन ऐसी जगह है जहां पर आपको दर्शनीय स्थलों का आनंद लेने के साथ कई तरह की चीज देखने को मिल जाएगी। जब भी आप प्राचीन शहरों की यात्रा पर निकलेंगे तो दर्शन करने के साथ रोमांचक अनुभव भी कर सकते हैं। जब आप यमुना नदी में तैरते हुए दीयों के सुंदरता को देखेंगे तो मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। आप यहां कुसुम सरोवर में तैरने के लिए भी जा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर श्री कृष्ण राधा जी से मिलने के लिए आया करते थे। अगर आप इतिहास और अतीत के बारे में जानना चाहते हैं तो आपके यहां स्थित संग्रहालय में भी जरूर जाना चाहिए। आप कंस किला की यात्रा भी कर सकते हैं और जमा मस्जिद का दीदार भी किया जा सकता है।

घूमने का उचित समय

मथुरा वृंदावन में घूमने का सबसे सही समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का होता है। इस समय यहां का मौसम काफी अच्छा होता है जो पर्यटन की दृष्टि से सही रहता है।

कहां ठहर सकते हैं

मथुरा वृंदावन दोनों जगह पर आपको दिन बिताने के लिए कई सारे होटल और होम स्टे मिल जाएंगे। मंदिर यहां पर घूमने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है यही कारण है कि यहां आपको रुकने के लिए किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपको कई सारे ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। वृंदावन में आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story