×

Most Beautiful Country in World: दुनिया में सबसे खूबसूरत देश, जहां से दिखता है स्वर्ग का नज़ारा

Most Beautiful Country in World: नॉर्व के खूबसूरत नज़ारों के बारे में कौन नहीं जानता यहां के आकर्षक नज़ारे तो जगत जानता है। जिन्हे देखने के लिए दुनियाभर के लोग यहां आते हैं, यही कारण है कि नॉर्वे टूरिस्ट प्लेस में सबसे पसंदीदा देश है।

Kajal Sharma
Published on: 10 March 2023 7:23 AM GMT
beautiful pics
X

norway (Social media)

Most Beautiful Country in World: दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल नॉर्वे सबसे खूबसूरत देशों में भी गिना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपना दिवाना बनाने के लिए काफी है। नॉर्व के खूबसूरत नज़ारों के बारे में कौन नहीं जानता यहां के आकर्षक नज़ारे तो जगत जानता है। जिन्हे देखने के लिए दुनियाभर के लोग यहां आते हैं, यही कारण है कि नॉर्वे टूरिस्ट प्लेस में सबसे पसंदीदा देश है। यहां की खास बात यह है कि यह देश आर्किटिक सर्कल में बसा हुआ है, जिस वजह से यहां पर मात्र 40 मिनट के लिए ही सूर्यास्त होता है। जिस वजह से इस देश को लैंड ऑफ द मिडनाइट सन के नाम से भी जाना जाता है

महज 40 मिनट के लिए होता है सूर्यास्त

नार्वे देश में रात करीब 1 बजे के समय मे सूरज छिप जाता है, और महज 40 मिनट बाद फिर से दिन उग जाता है। यही कारण है कि इसे 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' भी कहा जाता है। ये देश आर्किटिक सर्कल में आता है। इस वजह से मई से जुलाई महीनों के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज अस्त नहीं होता है।


माइनस 50 डिग्री तक गिर जाता है तापमान

आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस देश के में सर्दियों के मौसम तापमान माइनस 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। यहां तक की सर्दियों के मौसम में यहां सुर्योदय होता ही नहीं है, जबकि गर्मियों में यहां कभी सूरज अस्त ही नहीं होता है। नार्वे का रोरोस शहर सबसे ठंडा इलाका माना जाता है। नार्वे की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी है। प्रकृति प्रेमियों के घूमने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।


किसी का मन मोह ले यहां की वादियां

नार्वे को धरती पर स्वर्ग कहा जाता है। यहां का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे ढलान पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां आपको कई से अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं, जो कहीं देखे नहीं होंगे। बर्फबारी के बाद शहरों की खूबसूरती काफी देखने लायक होती है।

नॉर्व में दिखते है मनमोहक व्यू

नार्वे शहर से आपको समुद्र का नजारा भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर स्थित बीच से लेकर घरों से दिखने वाले सी व्यू मानो मन में नई ताजगी का एहसास जगा देते हैं। नीले खूबसूरत पानी के किनारे बने घरों में रहने का एहसास किसी स्वर्ग से कम नहीं है।


क्यों धनी देश है नॉर्वे

नार्वे दुनिया के अमीर देशों में गिना जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि यह देश हर तरह से धनी है। न सिर्फ यहां की फैसिलीटी की वजह से बल्कि प्राकृतिक सरोबार के लिए भी यह देश काफी धनी है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां घूमने के लिए दुनिया के हर कोने से लोग आते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story