×

Mumbai Waterfall: मुंबई का यह वाटरफॉल अपने आप में है अनोखा, खूबसूरती देख हो जायेंगे हैरान

Maharashtra Famous Waterfall: क्या आप खूबसूरती से बहती नदियों और छिपे झरनों से घिरे घने जंगल का अनुभव ट्रेक के साथ करना चाहते हैं? तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Yachana Jaiswal
Written By Yachana Jaiswal
Published on: 10 May 2024 6:45 AM GMT (Updated on: 10 May 2024 6:45 AM GMT)
Mumbai Waterfall: मुंबई का यह वाटरफॉल अपने आप में है अनोखा, खूबसूरती देख हो जायेंगे हैरान
X

Mumbai Famous Weekend Gateaway: क्या आप इस गर्मी में किसी अनोखे एडवेंचर ट्रेक की तलाश में हैं? क्या आप खूबसूरती से बहती नदियों और छिपे झरनों से घिरे घने जंगल का अनुभव ट्रेक के साथ करना चाहते हैं? यदि हां, तो हमारे पास आपके लिए एक बहुत ही खास ट्रेक है। घबराइए नहीं आपको अलग से समय नहीं निकलना होगा। यह मुंबई से कुछ दूरी पर हिज छिपा हुए झरने का ट्रेक है।

प्रकृति खूबसूरती का भरपूर उठा सकते है लुत्फ

शहर की भीड़ और शोर से दूर एक घाटी के अंदर वाटरफॉल स्थित है। स्थानीय लोगों ने जानबूझकर इस स्थान को गुप्त रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके, कि आप क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में पूरी तरह से खो जाए, यह सचमुच में एक बेहतरीन आउटडोर अनुभव देता है, लेकिन यहां पर आस-पास सुविधाओं की भी कमी देखने को मिलेगी। कोई व्यवस्थित शौचालय या रेस्तरां भी मिलना बहुत मुश्किल है। यदि आप चुनौती के लिए तैयार हैं, तो इस अविस्मरणीय ट्रैकिंग के बारे में हम आपको यहां सब कुछ बताते है।



कलमाण्डवी हिडेन वाटरफॉल(Kalmandavi Hidden Waterfall)

Kalmandvi Hidden Waterfall Details

ऊंचाई:- 700 फीट (220 मीटर)

आधार स्थान:- जवाहर, पालघर

यात्रा का सर्वोत्तम समय:- अक्टूबर से जून तक का है

कठिनाई स्तर:- आसान - मध्यम

ट्रेक लंबाई:- 900 मीटर

अवधि:- 30 मिनट पैदल

मुंबई से 142 किमी दूर कलमांडावी वॉटरफॉल ट्रेक



ये है झरने का लोकेशन(Kalmandvi Falls Trek Location)

कालमांडवी जलप्रपात पालघर जिले के जव्हार तालुक में स्थित है। यह झरना जव्हार शहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं मुंबई से यह 142 किलोमीटर दूर है। यह केलिचा पाड़ा गांव से तीन किमी की दूरी पर है। यह झरना कलशेती नदी से बनता है। नदी के नाम पर ही इस झरने का नाम कालमाण्डवी रखा गया है। यह एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल (Natural Tourist Place) है।



मुंबई से Weekend Gateway के लिए बेस्ट जगह

मुंबई में सप्ताह में मिली एक दिन की छुट्टी लेकर आप यहां 3.5 घंटे की ड्राइव वो भी शानदार सड़क द्वारा तय करके पहुंच सकते है। यह मंदिर शहर से बाहरी भाग में है, इसलिए भीड़-भाड़ और साफ़-सफ़ाई नहीं है। झरने के नीचे का तालाब कूदने/गोताखोरी के लिए काफी गहरा नहीं माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह 50-60 फीट है और तैराकी के लिए सुरक्षित है। यहां पर आपको वर्ष के महीने जल भरा हुआ दिख सकता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर मानसून में न जाएं, क्योंकि यहां पहुंचने के लिए थोड़ा सा ट्रेक करना पड़ता है जो बारिश में बहुत फिसलन भरा हो सकता है। जो सुरक्षित नहीं माना जाता है।



वाटरफॉल ट्रेकिंग डिटेल्स (Waterfall Trekking Details)

गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा झरना है। विरार फाटा इस ट्रेक का बेस प्वाइंट है, यहां से ट्रेक स्थान लगभग लगभग 90 किलोमीटर है। एक बार जब हम झरना ट्रेक के प्रारंभ बिंदु पर पहुंच जाते हैं, तो चट्टान से चढ़कर सटीक स्थान तक पहुंचने के लिए लगभग 30 मिनट का एक छोटा ट्रेक होगा। अपने साथ पानी की बोतलें और फल ले जाएं। वहां एक घंटे के लिए लाइफ जैकेट भी मिलता है। बिना उसे पहने नीचे न उतरे। पालघर के जव्हार क्षेत्र में इस गुप्त ग्रीष्मकालीन झरने पर कलमांडावी झरना ट्रेक और क्लिफ जंपिंग अकेले यात्रा करने वाली लड़कियों, महिलाओं और एकल प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित है। यहां कुछ दूरी पर लंच के लिए होटल भी उपलब्ध है वेज और नॉन वेज दोनों ही तरह के विकल्प उपलब्ध हैं।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story