×

Nagpur Famous Street Food: संतरे ही नहीं इन फूड आइटम्स के लिए भी फेमस है नागपुर

Famous Street Foods of Nagpur : नागपुर एक प्रसिद्ध शहर है जिसे सबसे ज्यादा अपने संतरों के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 April 2024 8:00 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 8:00 AM GMT)
Famous Street Foods of Nagpur
X

Famous Street Foods of Nagpur (Photos - Social ) 

Famous Street Foods of Nagpur : नागपुर एक प्रसिद्ध शहर है जिसे सबसे ज्यादा अपने संतरों के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं। भारत का हर राज्य अपनी किसी न किसी विशेषता की वजह से पहचाना जाता है। यहां के हर राज्य की अपनी संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन और खानपान है। खानपान के मामले में तो हर जगह बेस्ट है क्योंकि कहीं का दाल बाटी चूरमा प्रसिद्ध है तो कहीं की मिठाई और लिट्टी चोखा बहुत पसंद किया जाता है। नागपुर भी एक ऐसा शहर है जो अपने जायकों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

संतरा बर्फी

नागपुर के सेंटर देसी नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर संतरे के अलावा उससे कई तरह की चीज भी बनाई जाती है जिसमें से एक संतरा बर्फी है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है और लोग अक्सर इसके साथ का आनंद लेने के साथ इसे अपने साथ पैक करवा कर भी ले जाते हैं। काजू नारियल और कोई की बर्फी का स्वाद अपने हर जगह चरखा होगा लेकिन संतरा बर्फी का स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

संतरा बर्फी


जलेबी

नागपुर में अगर आपने जलेबी नहीं खाई तो समझिए फिर कुछ नहीं खाया। लगभग सभी राज्यों और शहरों में जलेबी मिल जाती है लेकिन नागपुर की गरमा गरम जलेबी को रबड़ी की मोटी लेयर के साथ सर्व किया जाता है। इसके लिए आपको किसी रेस्टोरेंट में नहीं जाना होगा बल्कि आपको किसी भी नॉर्मल दुकान पर यह मिल जाएगी।

जलेबी


दही पूरी

अगर आप नागपुर जा रहे हैं तो आप एक बार दही पुरी जरुर खा कर देखिएगा। जरूर तीखा और चटपटा खाने का शौक रखते हैं उन्हें एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। कारी पूरी को यहां दही चटनी से अनार के दाने और चटपटे मसाले के साथ दिया जाता है।

दही पूरी


पटोदी और कढ़ी

वैसे तो यह महाराष्ट्र डिश है लेकिन नागपुर में बहुत ही चाव के साथ खाई जाती है। इसमें बेसन के पकौड़े को बेसन की मसालेदार कढ़ी के साथ सर्व किया जाता है। यह खाने में बहुत जायकेदार होती है।

पटोदी और कढ़ी


तरीदार पोहा

पोहा यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश जैसी जगहों पर भुजिया डालकर पसंद किया जाता है। जब आप नागपुर पहुंचेंगे तो यहां पर गरमा गरम काले चने की ग्रेवी वाली सब्जी के साथ पोहा मिलता है। खरीदार पोहा नागपुर की पहचान है जो उसे चटपटा और टेस्टी बनाते हैं।

तरीदार पोहा


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story