×

Raipur Tourist Places: रायपुर की इन जगहों को जरूर करें सैर, शहर की खूबसूरती का होगा एहसास

Raipur Tourist Places: यदि आप अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो इस सीजन में आप छग की राजधानी रायपुर जा सकते हैं। यहां आपको एक अलग और सुखद अनुभव प्राप्त होगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 3 Dec 2023 7:30 AM GMT (Updated on: 3 Dec 2023 7:30 AM GMT)
Raipur Tourist Places
X

Raipur Tourist Places

Raipur Tourist Places : अगर आप कुछ ऐसे स्थानों की तलाश में है, जहां बच्चों को मनोरंजन मिले और बुजुर्गों को भी आराम हो, तो कुछ ऐसे जगह हो सकते हैं जो दोनों पीढ़ियों को आकर्षित करें। तो आप छत्तीसगढ़ के रायपुर का चुनाव कर सकते हैं। बता दें कि छग भारत का एक अद्वितीय राज्य है जो अपनी विविधता और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां कई प्राकृतिक सौंदर्य स्थल, ऐतिहासिक स्मारक और परंपरागत संस्कृति के अद्भुत उदाहरण हैं। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव में में राजपुर का महंत गुप्तेश्वर मंदिर, खंडवा का बड़वी शिव मंदिर, बास्तर का तालाब एवं पालनार झील व गुफाएं है जो आपका मन मोह लेगी। तो चलिए आज हम आपको यहां की सैर करवाते हैं।

ऊर्जा पार्क

ऊर्जा पार्क में बच्चों के साथ जाएं, जहां वे खेल सकते हैं और एक साथ समय बिता सकते हैं। यहां की झील, विज्ञान प्रदर्शनी और संगीतमय फव्वारा बहुत मजेदार होता है। इसके अलावा, आप यहां ठंडे के समय पिकनिक भी मना सकते हैं।

विवेकानंद सरोवर

विवेकानंद सरोवर एक ऐसा स्थान है जहां आप शांति और चैन का अनुभव कर सकते हैं। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के निकट समय बिताना एक अद्भुत अनुभव है। उन लोगों के लिए जो शांति और मन की शुद्धता का अनुभव करना चाहते हैं। झील के किनारे बैठकर या नौका विहार के दौरान आप मानसिक शांति और स्थिरता महसूस कर सकते हैं।

नंदन वन चिड़ियाघर

नंदन वन चिड़ियाघर का में विभिन्न प्रकार के जानवरों को देखने का अवसर मिलता है। चिड़ियाघर में टाइगर सफारी, हर्बिवोर सफारी, लायन सफारी और बियर सफारी अनुभव होगा। यहां आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां से लोगों को जंगली जीवन और नेचर को पास से फील कर सकते हैं।

सुंदर दूधाधारी मठ

सुंदर दूधाधारी मठ और मंदिर प्राचीन महाराजबांध नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर उनकी प्राचीनता और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। मठ की विशेषता है कि स्वामी बलभद्र दास आजीवन दूध पर जीवित थे। इसके अलावा, यहां की प्राकृतिक सुंदरता और नदी के किनारे का दृश्य इस स्थान को और भी सुनहरा बनाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story