×

Rajasthan Famous Food: ये है राजस्थान की सबसे बड़ी जलेबी, लाजवाब है स्वाद, 15 दिनों तक नहीं होती खराब

Rajasthan Famous Food: राजस्थान को अपनी बेहतरीन संस्कृति, रहन-सहन और खान-पान के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां की सबसे बड़ी जलेबी के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 9 April 2024 2:52 PM GMT
Biggest Jalebi of Rajasthan
X

Biggest Jalebi of Rajasthan (Photos - Social Media)

Biggest Jalebi of Rajasthan : बीकानेर राजस्थान का एक प्रसिद्ध शहर है, जो घूमने फिरने के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को खाना पीना पसंद है उनके लिए भी यह जगह काफी शानदार है। यहां एक से बढ़कर एक मिठाई मिलती है जिसका स्वाद लोगों का दिल जीत लेता है। अगर आप भी मीठा खाने के शौकीन है तो आज हम आपको बीकानेर की सबसे बड़ी जलेबी से रूबरू करवाते हैं। अब तक आपने एक से डेढ़ इंच की जलेबी खाई होगी और अच्छी होगी लेकिन यहां आपको 18 इंच की जलेबी देखने को मिलेगी जो खाने में लाजवाब होती है।

ये है राजस्थान की सबसे बड़ी जलेबी

हम जिस जलेबी की बात कर रहे हैं वह न सिर्फ बीकानेर बल्कि राजस्थान की सबसे बड़ी जलेबी है। इस जलेबी को देखकर हर कोई हैरान हो गया है और यहां पर इसे देखने वालों की भीड़ लगना शुरू हो चुकी है। आपको बता दे की बीकानेर के मसाला चौक पर स्वीप फूड कार्निवल का आयोजन किया गया है और यहां पर जलेबी को इतना बड़ा बनाया गया कि उसके ऊपर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मैसेज लिखा जा सकता था। लोगों ने न सिर्फ इस जलेबी का स्वाद चखा बल्कि मतदान के लिए प्रण भी लिया।

Biggest Jalebi of Rajasthan


15 दिन नहीं होती खराब

आपको बता दें कि इस जलेबी को दाऊ बिस्सा ने तैयार किया है। यह 1 किलो 700 ग्राम की है और यह 18 इंच की है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगा यह सिर्फ 18 मिनट में बनकर तैयार हो गई। इसे बनाने के लिए उड़द की दाल बेसन चीनी और केसर का उपयोग किया गया है और इन सभी ने मिलकर इसे बहुत स्वादिष्ट बना दिया है। एक कारीगर ने इसे तैयार किया है और इसकी खासियत यह है कि यह 15 दिनों तक खराब नहीं होती है। बीकानेर में लोगों के बीच जलेबी काफी लोकप्रिय है यही कारण है कि इस बड़ी सी स्वादिष्ट जलेबी को बनाया गया है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story