×

Top Shopping Centers in Agra: ये हैं आगरा के टॉप मॉल्स, यहां जमकर करें खरीदारी

Top Shopping Centers in Agra: आगरा को सबसे ज्यादा अपने ताजमहल के लिए पहचाना जाता है। अगर आप यहां जा रहे हैं और शॉपिंग करना चाहते हैं तो चलिए कुछ खास के मॉल बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 29 March 2024 8:12 AM GMT
Top Shopping Centers in Agra
X

Top Shopping Centers in Agra (Photos - Social Media)

Top Shopping Centers in Agra : ताज महल का घर आगरा एक खूबसूरत शहर है जो अपनी सुंदरता और आकर्षण से सभी को लुभाता है। शहर में विभिन्न पर्यटन स्थल और शांत स्थान हैं जो शहर की सुंदरता को बढ़ाते हैं, लेकिन इन स्थानों के अलावा, मॉल भी हैं। आगरा के सभी मॉल विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं; कुछ पॉश स्थान पर जबकि अन्य हलचल भरे स्थानों में।

विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart)

अगर आप शानदार शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपको विशाल मेगा मार्ट जरूर जाना चाहिए। यह एक मार्केट है जहां पर व्यक्ति को उसकी जरूरत का हर सामान मिल जाता है। कपड़ों पर हमेशा इस मार्केट में बंपर ऑफर देखने को मिलता है। आगरा में एक नहीं बल्कि कई जगह विशाल मेगा मार्ट बना हुआ है चलिए आपको इसका एड्रेस बताते हैं।

पता - गेट नं. 537, 538, सिकंदरा - भगवान टॉकीज रोड, तुलसी सिनेमा के पास, संजय नगर, पशुपति कॉलोनी, क्रॉसिंग, आगरा, उत्तर प्रदेश 282005

ट्रेंड्स (Trends)

ट्रेंड्स एक ऐसा शॉपिंग ब्रांड है जिससे खरीदारी करना युवाओं को काफी पसंद होता है। यहां पर हमेशा फैशनेबल कपड़ों की बहार देखने को मिलती है। आगरा में भी यह शॉपिंग सेंटर मौजूद है जो एक नहीं तीन जगह है चलिए इस बारे में बताते हैं।

यह सुबह 11:00 बजे खुल जाता है और 9:30 बजे बंद हो जाता है।

पता - अशोक कॉसमॉस मॉल, चिल्ली इंट रोड, संजय पैलेस, संजय प्लेस, नया बांस, आगरा, उत्तर प्रदेश 282002

Shopping Brands In Agra


ज़ुडियो (Zudio)

यह फेमस फैशनेबल ब्रांड है तो युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस ब्रांड को हमेशा नया-नया कलेक्शन लॉन्च करते हुए देखा जाता है। अगर आप इसी खरीदारी करना पसंद करते हैं तो इसके लिए आपको ताजगंज जाना होगा। यह सुबह 11:00 बजे खुलता है और रात 9:00 बजे बंद हो जाता है।

पता - 1374 - 1375 बसई मुस्तकिल, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश 282001

स्मार्ट बाजार (Smart Bazar)

अगर आप रिलायंस के स्मार्ट बाजार से खरीदारी करना चाहते हैं तो आगरा में इसका ऑप्शन भी अवेलेबल है। यह भी अशोक कॉसमॉस मॉल में ही मौजूद है। यह स्टोर सुबह 10:00 बजे खुलता है और रात 10:00 बजे बंद हो जाता है।

पता - अशोक कॉसमॉस मॉल, संजय पैलेस, संजय प्लेस, सिविल लाइन्स, आगरा, उत्तर प्रदेश 282001

Shopping Brands In Agra


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story