×

न्यूमेरोलॉजी: ये अंक बताएंगे आपकी खोई वस्तु वापस मिलेगी या नहीं

suman
Published on: 15 Feb 2017 7:01 AM GMT
न्यूमेरोलॉजी: ये अंक बताएंगे आपकी खोई वस्तु वापस मिलेगी या नहीं
X

लखनऊ: कभी ना कभी कहर किसी को कुछ सामान खोना या चोरी होने के फेज से गुजरना पड़ा होगा। सामान खोना या चोरी होना सामान्य बात है। अंक ज्योतिष में गुम हुई वस्तु के बारे में प्रश्र किया जाए तो उसका जवाब बहुत हद तक सच साबित होता है। अंक ज्योतिष में इसके लिए छोटा सा सूत्र है। यदि आपकी कोई वस्‍तु खो गई है तो पहले आप 1 से 108 के बीच का एक अंक मन में सोचें। इस अंक को 9 से भाग दें। शेष जो अंक आए तो उसका परिणाम इस तरह से होगा।

*एक अंक सूर्य का है। खोई वस्‍तु के पूर्व में मिलने की आशा है।

*दो अंक चंद्रमा का अंक है। खोई वस्तु किसी स्त्री के पास हो सकती है लेकिन वापस नहीं मिलेगी।

*तीन अंक गुरु का अंक है। वस्तु वापस मिल जाएगी। मित्रों और परिवार के लोगों से पूछें।

*चार अंक राहु का अंक है। ढूढ़ने का प्रयास व्यर्थ है। वस्तु आपकी लापरवाही से खोई है।

*पांच अंक बुध का अंक है। आप धैर्य रखें। वस्तु वापस मिलने की आशा है।

*छह अंक शुक्र का अंक है। वस्तु आप किसी को देकर भूल गए हैं। घर के दक्षिण पूर्व या रसोई घर में ढूंढने की कोशिश करें।

*सात अंक केतु का है। चिंता न करें। खोई वस्तु मिल जाएगी।

*नौ या शून्‍य अंक मंगल का अंक है। यदि खोई वस्तु आज मिल गई तो ठीक अन्यथा मिलने की कोई आशा नहीं है।

suman

suman

Next Story