×

इंडिया में आई लैम्बोर्गिनी की नई कार, 3.4 SEC में है 100 KM की रफ्तार

Newstrack
Published on: 6 May 2016 4:19 AM GMT
इंडिया में आई लैम्बोर्गिनी की नई कार, 3.4 SEC में है 100 KM की रफ्तार
X

मुंबई: कार बनाने वाली कंपनी लैम्बोर्गिनी ने गुरुवार को अपनी लग्जीरियस श्रृंखला की एक और कार इंडिया में लॉन्च की। कंपनी की नई कार का नाम हुराकैन स्पाइडर एलपी 610-4 है। इसकी कीमत 3.89 करोड़ रुपए रखी गई है। ये कार सिर्फ 3.4 सेकंड में 100 किमी रफ्तार पकड़ लेती है। टॉप स्पीड 324किमी है।dgbfgnकंपनी के शोरुम का उद्घाटन

इस कार की लॉन्चिग लैम्बोर्गिनी कपंनी के मुंबई शोरूम में की गई और लॉन्चिंग के साथ शोरूम का भी उद्धाटन हुआ। बता दें कि 6 महीने के अंदर लैम्बोर्गिनी ने इंडिया में अपनी दूसरी हुराकैन लॉन्च की है। इससे पहले कंपनी ने नवंबर में हुराकैन एपी580-2 आर डब्ल्यूडी लॉन्च की थी। ये लॉन्चिंग बताती है कि इटालियन कंपनी इंडियन मॉर्केट को अपनी पोजिशन के लिए सबसे अच्छा विकल्प मानती है।d

कार का रूफ 50 किमी. की रफ्तार पर महज 18 सेकंड में खुल जाता है। डिजाइन की बात करें, तो स्टाइलिश रूफ को छोड़ हुराकैन स्पाइडर, रेग्युलर मॉडल से काफी हद तक मिलती-जुलती है। इसके अलावा कार की अलॉय व्हील डिजाइन भी रेग्युलर हुराकैन जैसी है।

Newstrack

Newstrack

Next Story