×

जिप बंद करना जाते हैं भूल, Don't Worry अब मोबाइल पर आ जाएगा मैसेज

shalini
Published on: 17 Jun 2016 7:41 AM GMT
जिप बंद करना जाते हैं भूल, Dont Worry अब मोबाइल पर आ जाएगा मैसेज
X

[nextpage title="NEXT" ]

zip प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ: जब कहीं जल्दी जाना होता है तो अक्सर लड़के तैयार तो बड़े टिप-टाप तरीके से होते हैं। लेकिन जल्दबाजी में पैंट की जिप बंद करना भूल जाते हैं या फिर कभी कभी उम्रदराज लोग भी पैंट की ज़िप बंद करना भूल जाते है। ऐसे में जब वे बाहर के लोगों के बीच पहुंचते हैं, तो उनकी फजीहत हो जाती है। मजाक बन जाते हैं। सिवाय शर्मिंदगी के उन्हें कुछ नहीं मिलता है। पर अब लोगों को दूसरों का मजाक बनने की जरुरत नहीं है। एक कंपनी ने ऐसा डिवाइस बनाया है, जो आपकी जिप खुली रह जाने पर तुरंत आपको इन्फॉर्म करेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए इस डिवाइस का नाम

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

झेलनी पड़ती है बुरी तरह से शर्मिंदगी

कुछ लोगों का जिप बंद करना भूल जाना तो जैसे रोज का ही रूटीन है। आप ही सोचिए की कि आप बड़ा बनठन के किसी पार्टी में जाएं और वहां 10 लोगों के बीच कोई आपको इशारा करके यह बताए कि भाई जिप बंद कर ले खुली रह गई है। उस वक़्त जो बुरा फील आता है, उसे किसी से कहते भी नहीं बनता है। साइंस ने कई खोजें की हैं, लेकिन यह खोज वाकई बड़ी फायदेमंद है।

करेगी आपको अलर्ट यह डिवाइस

यह डिवाइस भुलक्कड़ लोगों के लिए काफी मददगार रहेगी। बता दें कि अगर आपने जिप नहीं बंद की है, तो यह तुरंत आपको अलर्ट मैसेज करके जिप बंद करने की याद दिलाएगी। यह डिवाइस क्योंकि आरएंडडी कंपनी ने डेवलप किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को नोटी-फ्लाई नाम दिया है। ये आपको बताएगा कि आपकी पैंट की जिप खुली छूट गई है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे करती है काम यह डिवाइस

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

ऐसे काम करती है यह डिवाइस

सबसे ज्यादा तो इस डिवाइस के काम करने का तरीका है। बता दें कि इसमें एक ख़ास तरह का सर्किट होगा जो कि आपकी पैंट के बटन और जिप के साथ लगा होगा। पैंट का कपड़ा भी टेक-फैबरिक होगा। इसे एक्टिवेट करने के लिए बस आपको इस बटन ऑन करना होगा। इसे एक्टिवेट करने के बाद पैंट की जिप लगाना भूल गए तो ये तुरंत ब्लूटूथ के थ्रू ये आपके फोन पर मैसेज सेंड करेगा कि आपकी जिप खुली रह गई है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस डिवाइस से निकला एक मैसेज दूसरों के बीच हंसी का रीजन बनने से रोकेगा तकनीक के दौर में जल्दी ही ये पैंट लोगों के बीच होगी।

[/nextpage]

shalini

shalini

Next Story