×

ना इस्तेमाल करें कभी चेहरे पर केमिकल, केले से 3 दिन में ही दूर हो सकते हैं पिंपल

By
Published on: 19 Jan 2017 7:58 AM GMT
ना इस्तेमाल करें कभी चेहरे पर केमिकल, केले से 3 दिन में ही दूर हो सकते हैं पिंपल
X

bananas in pimple

लखनऊ: आजकल बढ़ते पॉल्यूशन के चलते ‘पिंपल’ की प्रॉब्लम तो आम हो गई है। लोग चाहे कितने ही सुंदर क्यों न हों, एक छोटा सा ‘पिंपल’ उनकी खूबसूरती में दाग की तरह लगने लगता है। चाहे लड़की हो या लड़का हर कोई आजकल ‘पिंपल’ की प्रॉब्लम से परेशान है। चेहरे पर निकलने वाले ‘पिंपल’ से लडकें-लड़कियों को कॉलेज तक मिस करना पड़ता है क्योंकि वो अपना ‘पिंपल’ वाला चेहरा कॉलेज फ्रेंड्स के सामने नहीं ले जा सकते हैं। इतना ही नहीं ‘पिंपल’ ने आजकल लोगों को इतना ज्यादा परेशान कर रखा है कि कुछ लोगों को अपने चेहरे से नफरत सी होने लगती है। कहीं शादी में जाना हो या कहीं घूमने जाना हो, ‘पिंपल’ वाले चेहरे के साथ 10 बार सोचना पड़ता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे होते हैं पिंपल्स

bananas in pimple

पिंपल तो बिन बुलाए मेहमानों की तरह होते हैं वैसे तो इन्हें भगाने के लिए मार्केट में न जाने कितने ही तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं? लेकिन कई बार इनसे भी फायदा नहीं मिलता है। पिंपल खासकर खानपान, इन्फेक्शन या फिर हॉर्मोनल बदलाव होने की वजह से होते हैं। पर केमिकल प्रोडक्ट्स यूज करने से फेस के खराब होने के भी चांसेस रहते हैं। इस वजह से पिंपल को दूर भगाने के लिए हमेशा घरेलू उपाय करने चाहिए। ये काफी सेफ रहते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह केले भगाते हैं

क्या आप जानते हैं कि जिन केलों को हेल्दी रहने के लिए खाया जाता है, उनसे ख़ूबसूरती भी बढ़ाई जा सकती है। जी हां, केले पिंपल वाले फेस के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लिए पके केले के छिलकों को चेहरे पर धीरे-धीरे मलना चाहिए। अगर केले के पीले छिलकों पर काले धब्बे हैं, तो वह और भी जल्दी फायदा करेगा। इसके लिए सबसे पहले केले के छिलके का एक छोटा सा टुकड़ा लें। अब इसे पिंपल वाली जगह पर मलें कुछ टाइम बाद यह काला पड़ जाएगा। अब एक बार फिर उसपर केले को मलें 2 - 3 बार ऐसा करने से चहरे से पिंपल गायब हो जाएंगे और आपका चेहरा दमकने लगेगा।

Next Story