×

बालों से हटाएं घर में फैले चूहों का साम्राज्य, जानिए और भी सरल घरेलू उपाय

suman
Published on: 12 May 2017 11:04 AM GMT
बालों से हटाएं घर में फैले चूहों का साम्राज्य, जानिए और भी सरल घरेलू उपाय
X

लखनऊ: घरों में चूहा होने से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ज्यादातर घरों में चूहें रहते ही है और जहां चूहे होंगे वहां नुकसान का होना भी तय है । चूहे आपके घर के हर एक सामान को कुतरते है। चूहे किसी भी चीज़ को कतरने से नहीं छोड़ते हैं । चाहे वो सोफे हो या कपड़े हो, कोई भी समान उनकी नजर से ओझल नहीं हो सकती हैैं। जिस घर में चूहे रहते हैं, वहां के लोगों को बहुत संभल कर रहना चाहिए, क्योंकि अगर खाने की चीज को अगर चूहों ने छू दिया तो फिर वो बीमारी के सूचक है। आपको बताते हैं चूहों को घर से बाहर भगाने के सरल उपाय...

आगे...

प्याज से चूहों को भगाया जा सकता है। इसकी गंध चूहे सहन नहीं कर पाते हैे। प्याज की खुशबू चूहों से बर्दाश्त नही होतीं। इसलिए उन जगहों पर प्याज के टुकड़े डाल दें, जहां से चूहें आते हैं।

आगे...

चूहों वाले घर में फिनाइल की गोली का होना जरुरी है। फिनाइल की गोलियों को उन जगहों पर रखें, जहां से चूहें आते हैं। इसकी खुशबू से चूहें वहां से चले जाएंगे।

आगे...

जहां से चूहे आते हैं वहां लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं। इसकी खुशबू से इनका दम घुटने लगता है और घर से निकल भाग जाते हैं।जिन जगहों से अक्सर चूहें घर में आते हैं वहां बेबी पाउडर छिड़क दीजिए। ये चूहों के लिए बहुत हानिकारक होता है।

आगे...

कॉटन बॉल्स को पिपरमेंट ऑइल में भिगोकर उन स्थानों पर रखें, जहां से चूहे आते हैं। इसकी खुशबू से चूहे भाग जाएंगे।दो चम्मच और दो कप अमोनिया में एक-तिहाई गिलास पानी मिलाकर घोल तैयार करें, घोल को उन जगहों पर रखें, जहां से चूहे आते हैं। इसकी खुशबू से वे भाग जाएंगे।

आगे...

जहां से चूहें आते हैं, वहां इंसान के बाल डाल देने से वे भाग जाते हैं। अगर गलती से भी ये बाल को खा लें तो उनकी मौत हो जाती हैं। पिंजरे में रोटी का एक छोटा टुकड़ा फंसाकर घर में रखें। इसे खाने की लालच में चूहा इसमें फंस जाएगा।

suman

suman

Next Story