×

15 हजार किलो सोने से बना है ये मंदिर, दर्शन पाने को तरसते भक्त

Charu Khare
Published on: 10 July 2018 6:32 AM GMT
15 हजार किलो सोने से बना है ये मंदिर, दर्शन पाने को तरसते भक्त
X

नई दिल्ली : आपने अब तक भारत के कई मंदिरों के दर्शन किए होंगे। सभी मंदिर अपने आप में कोई न कोई विशेषता लिए होंगे लेकिन जिस मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह दुनिया भर में अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

ये भी पढ़ें - योगी जी! बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते खुद ‘पढ़ाई’ भूल गए आपके मंत्री

यह मंदिर है तमिलनाडु के वेल्लौर में बना देवी महालक्ष्मी का मंदिर। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसे 15 हज़ार किलो सोने से बनाया गया है। इसी वजह से इसे दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। रात में जब इस मंदिर में प्रकाश किया जाता है, तब सोने की चमक देखने लायक होती है। इस मंदिर को सुबह 4 से 8 बजे तक अभिषेक के लिए और सुबह 8 से रात के 8 बजे तक दर्शन के लिए खोला जाता है। इस मंदिर को और खूबसूरत बनाने के लिए इसके बाहरी क्षेत्र को सितारे का आकार दिया गया है।

Image result for 15 हजार किलो सोने से बना है ये मंदिर,

ऐसा कहा जाता है कि विश्व में किसी भी मंदिर के निर्माण में इतना सोना नहीं लगा है। अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में सिर्फ 750 किलो की सोने की छतरी लगी हुई है।

Related image

महालक्ष्मी मंदिर में हर एक कलाकृति हाथों से बनाई गई है। इस मंदिर को भक्तों के लिए 2007 में खोला गया था। रात के समय यहां भक्तों की संख्या ज़्यादा रहती है, क्योंकि इस वक्त सोने से बने पूरे मंदिर को रोशनी से जगमगाया जाता है, जो अद्भुत ही नज़ारा है।

ये भी पढ़ें - डर होगा छूमंतर, जो EXAM के आखिरी 9 मिनट्स में अपनाएं ये TOP-5 टिप्स

Image result for 15 हजार किलो सोने से बना है ये मंदिर,

Charu Khare

Charu Khare

Next Story