×

WOW: पिंपल्स दाग सहित गायब हो जाएं, अगर अपनाते हैं सप्ताह भर यह 4 उपाय

By
Published on: 29 Nov 2016 11:26 AM GMT
WOW: पिंपल्स दाग सहित गायब हो जाएं, अगर अपनाते हैं सप्ताह भर यह 4 उपाय
X

pimples

लखनऊ: ठंडी हो गर्मी, लड़कियों के लिए पिंपल्स सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है। इन्हें दूर करने के लिए वह तरह-तरह के ऑप्शन ट्राई करती हैं। कोई डॉक्टर के पास जाता है, तो कोई लेप लगाता है। पिंपल्स से परेशान लड़कियों की सबसे बड़ी गलती होती है कि वह अपने पिंपल्स को बार-बार हाथों से छेड़ती हैं। उन्हें फोड़ देती हैं पर वह यह नहीं जानती हैं कि बार-बार छूने से पिंपल्स और बढ़ते हैं। और तो और उनके दाग भी पड़ जाते हैं, जिन्हें बाद में दूर करना बड़ा मुश्किल होता है।

पिंपल्स को फोड़ने से जलन तो होती ही है उनमें से खून भी निकलता है। लेकिन यकीन मानिए अगर आप अपने पिंपल्स को छेड़ना बंद कर देंगे, तो वह बढ़ना बंद हो जाएंगे। ऐसे में आपको पिंपल्स को कम करने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनसे आपके पिंपल्स काफी हद तक कम हो जाएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे पिंपल्स को किया जा सकता है कम

tea-tree-oil

टी ट्री ऑयल: पिंपल्स को दूर करने का यह आसन तरीका है। इससे आप रातों-रात अच्छे रिजल्ट्स पा सकते हैं। इसके लिए आप हाथों को साबुन से धोकर इस ऑइल को अपने पिंपल्स पर लगाएं। जब आप इसका यूज करेंगे, तो थोड़ी जलन फील होगी। इस जलन का मतलब होता है कि यह अपना काम कर रहा है। इससे आपके पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाएंगे।

आगे की स्लाइड में जानिए और कैसे ठीक हो सकते हैं पिंपल्स

pimples

टूथपेस्ट: हो सकता है कि लोगों को यकीन न हो, लेकिन पिंपल्स ठीक करने का यह अच्छा ऑप्शन है। टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है, जो मुंहासे को सुखाने में हेल्पफुल होता है। लेकिन इसे लगाते समय यह ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा न लगाएं।

आगे की स्लाइड में जानिए किन तरीकों से कम हो सकते हैं पिंपल्स

multani-mitti

मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी न केवल चेहरे पर रौनक लाने का काम करती है बल्कि यह पिंपल्स को भी कम करती है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑइल को सोख लेती है और रातों-रात पिंपल्स को सुखा देती है। पिंपल्स को दूर करने के लिए आप इस घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए पिंपल्स दूर करने का सबसे अच्छा ऑप्शन

elovera

एलोवेरा: पिंपल्स से छुटकारा पाने का एलोवेरा जेल से अच्चा ऑप्शन हो ही नहीं सकता है। इसे पिंपल्स पर लगाने से काफी राहत मिलती है और सूजन को काफी हद तक कम करता है। इसके लिए पिंपल्स पर एलोवेरा जेल लगाकर रात भर छोड़ दें और आप देखेंगे कि सुबह यह गायब हो गया है।

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अगर आप यह टिप्स ट्राई करते हैं, तो जल्द ही आपको पिंपल्स से राहत मिलेगी।

Next Story