×

योगी सरकार ने अपनी कुशलता का प्रमाण पत्र स्वयं तैयारः अनिल दुबे

Shreedhar Agnihotri
Published on: 19 March 2019 1:47 PM GMT
योगी सरकार ने अपनी कुशलता का प्रमाण पत्र स्वयं तैयारः अनिल दुबे
X

लखनऊ: योगी सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल नाकामी और प्रदेश की जनता के उत्पीड़न का ऐतिहासिक चर्चा का कहा जायेगा। योगी सरकार अपनी पीठ थपथपाते हुये अपनी कुशलता का प्रमाण पत्र स्वयं तैयार किये बैठी है। इसे केवल सत्ता का नशा ही कहा जायेगा।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने व्यक्त करते हुये कहा कि विगत 2 वर्षो में किसानों का उत्पीड़न चरम सीमा पर रहा। धान और आलू किसानों के साथ साथ गन्ना किसानों की दुर्दषा ही इस सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। खाद और बीज की मंहगाई का दंश झेलकर किसानों ने अपनी फसले तैयार की और सारी रात बचाने के बावजूद पलक झपकते ही जानवरों का शिकार हो गयी और गन्ना किसान अपनी पर्चियों के लिए परेषानी झेलता हुआ अपने हजारों करोड रूपया बकाये के भुगतान के लिए ठोकरे खा रहा है।

दुबे ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के नाम पर सत्ता में आयी सरकार के कार्यकाल में छात्राओं एवं महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक उत्पीडन के साथ साथ बलात्कार और दरिंदगी जेसी घटनाएं सरकार के मंुह पर बदनुमा दाग है। विश्व प्रसिद्व बनारस हिन्दू विष्वविद्यालय की छात्राओं पर पुलिसियां लाठीचार्ज की घटना ने विश्व में उत्तर प्रदेश का सिर नीचा किया है।

आंगनबाडी कार्यकत्रियों पर कई बार पुलिसिया लाठीचार्ज इस बात का प्रमाण है कि सरकार महिलाओं के प्रति कितना संवेदनषील है। सरकार द्वारा बनाया गया एण्टी रोमियों स्क्वाड निरन्तर सोता रहा और छात्राएं शोहदों के डर से कालेज जाना छोडती रही है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और स्वास्थ की दृष्टि से सरकार की नाकामी के प्रमाण समय समय पर सामने आते रहे हैं। प्रदेष के नौनिहालों की षिक्षा व्यवस्था में अब तक षिक्षकों की नीतियां न होे पाना और दोनो शैक्षिक सत्रों में आधा सत्र बीत जाने के पष्चात डेªस और किताबों का वितरण सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।

Shreedhar Agnihotri

Shreedhar Agnihotri

Next Story