×

Bypolls: देश की 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, सुर्खियों में आजमगढ़, रामपुर और संगरूर

Bypolls: उत्तर प्रदेश और पंजाब की कुल 3 लोकसभा सीटों सहित दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की कुल 7 विधानसभा पर आज मतदान जारी है। 26 जून को चुनाव का परिणाम भी घोषित होगा।

Rajat Verma
Published on: 23 Jun 2022 2:51 AM GMT
Lok Sabha by election for Azamgarh and Rampur
X

Lok Sabha by election (Social media)

Bypoll Election: देश में उपचुनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश और पंजाब की कुल 3 लोकसभा सीटों सहित दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की कुल 7 विधानसभा पर आज मतदान जारी है। इस दौरान तीनों लोकसभा सीटें बेहद ही अहमियत रखती हैं और उपचुनाव के मद्देनजर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, रामपुर लोकसभा और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर आज मतदान जारी है और इसी के मद्देनज़र आगामी 26 जून को चुनाव का परिणाम भी घोषित कर फ़िया जाएगा।

एक ओर जहां आजमगढ़ और रामपुर समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है वहीं दूसरी ओर पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर 2014 से आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा है। दरअसल, 2019 मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे तथा सपा नेता आज़म खान रामपुर लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए थे लेकिन हालिया आयोजित 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव में करहल विधानसभा सीट से और आज़म खान ने रामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करते हुए लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। दोनों दिग्गज सपा नेताओं के लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते अब उपचुनाव आयोजित हो रहा है।

इसके अलावा पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर आप नेता भगवन्त मान 2014 से लगातार सांसद निर्वाचित थे लेकिन मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भगवन्त मान को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया गया, जिसके चलते उन्होनें संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया।

इन तीन लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की राजेंद्रनगर विधानसभा सीट, झारखंड की मांडर विधानसभा, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर विधानसभा और त्रिपुरा की अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनज़र आज मतदान जारी है।

अखिलेश यादव के लिए अगर सपा का गढ़ बचाना है तो उन्हें आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी होगी क्योंकि भाजपा इन दोनों। सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story