×

UP BJP ज्वाइन करने वालों का लगा तांता, कानपुर देहात में 500 तो गाजियाबाद में 167 लोगों ने पहना भगवा पटका

UP BJP JOINING: उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वालों का तांता लगा है। जिला पंचायत सदस्य, सभासद एवं अन्य दलों के पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Neeraj Pal
Published on: 14 Feb 2024 1:23 PM GMT (Updated on: 14 Feb 2024 3:21 PM GMT)
UP BJP JOINING
X

कानपुर देहात और गाजियाबाद में कई बने बीजेपी सदस्य (Social Media) 

UP BJP JOINING : कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस के 500 से अधिक कार्यकर्ता ने बुधवार (14 फरवरी) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थम लिया। बड़ी संख्या में रनिया विधानसभा से नेतागण ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला की अध्यक्षता में लोकसभा संयोजक राजेश तिवारी रनिया विधानसभा संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला ने सदस्यता दिलाई।

जिला पंचायत सदस्य सभासद एवं अन्य दलों के पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैथा मंडल से राघवेंद्र प्रताप सिंह लकी जिला पंचायत सदस्य पवन अग्निहोत्री आशीष गौड़ धीरज यादव राम सुरेश विवेक अवस्थी आदि ने सदस्यता ग्रहण की रूरा मंडल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी शुक्ला ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की अकबरपुर मंडल से सभासद रामपाल नायक हरमोहन सिंह यादव कश्मीर यादव ने सैकड़ो सदस्यों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

'सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी'

वहीं, रनिया मंडल समाजवादी पार्टी से जिला सचिव सुनील गुप्ता साजन सभासद प्रमीत तिवारी, शीलू मिश्रा, सचिन शर्मा शैलेंद्र तिवारी, अभिषेक सिंह, शिवेंद्र यादव, अखंड प्रताप सिंह, हरमोहन यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी नेताओं ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए कमल के फूल को अपनाया। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को अपनाकर आज भाजपा में 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं।

अबकी बार 400 पार

उन्होंने कहा, हम 2024 में 400 का आंकड़ा पार करने वाले हैं। मोदी एवं योगी की सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर समान रूप से विकास कर रही है। विधानसभा के संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला ने कहा, 'प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदन हुई है। पहले गुंडा माफिया और बाहुबलियों की सरकार थी। महिला दलित किसान सभी लोग भय के माहौल में जीते थे। योगी सरकार में अपराधी थर-थर कांप रहे है। इस दौरान लोकसभा संयोजक राजेश तिवारी विधानसभा संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला सौरभ मिश्रा विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी शिव विलास मिश्रा सुनील शर्मा पवन राजपूत दिनेश दिनेश पालीवाल बंगाली बाबू योगराज राजपूत आसकरण संखवार आदि मौजूद रहे।

गाजियाबाद: चुनाव से पहले 167 लोगों ने पहना भगवा पटका

लोकसभा चुनाव होने से पूर्व भाजपा से नाराज होकर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेताओं सहित अन्य पार्टी नेताओं को आज उनके समर्थकों सहित भाजपा में ज्वाइनिंग कराई गई। इसको लेकर शहर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम जीटी रोड स्थित आरके बैंक्वेट हॉल और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित किया गया। शहर विधानसभा क्षेत्र के मिलन कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित पांचो मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में पटका व फूल माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर अतुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जो लोग पार्टी से नाराज होकर चले गए थे, उनका कभी मजाक नहीं उडाएं, कुछ समय के लिए वह चले गए थे, लेकिन उन्होंने भी पार्टी को सालों देकर उसे मजबूती से खड़ा किया है। वहीं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी में रहने के कारण नहीं, मोदी और योगी की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल होने वालों का स्वागत करते हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संयोजक सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र चौधरी, विनोद त्रिपाठी, महिम गुप्ता, पार्षद वीरेन्द्र सैनी, पूनम सिंह, अभिषेक चौधरी, रनिता सिंह, प्रीति चंद्रा आदि मौजूद रहें। वहीं भाजपा महानगर कार्यालय पर मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। शहर विधानसभा क्षेत्र से शामिल क्रॉसिंग मंडल से पूर्व पार्षद पिंटू शर्मा, बालकिशन यादव, पिंटू राय, नरेश जाटव, सोम सिंह नागर, लल्लन प्रसाद, सुरेन्द्र यादव, मोहन झा, बादल यादव, दीपक यादव, देवेन्द्र सिंह, संजय चौहान, अतर सिंह, सुरेन्द्र कुमार, राजपाल, सुभाष, बिटटू कुमार, रमेश पंडित, रामगोपाल पंडित, गजराज सिंह, मोहित यादव, विनोद गुप्ता, भरत यादव, भागीरथ यादव, जगदीश लोधी आदि ने भाजपा का दामन थामा।

मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी के ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन किया भाजपा

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बसंत पंचमी तिथि जहां मां सरस्वती के पूजन और सभी कार्यों के लिए शुभ होता है वहीं दूसरे राजनीतिक दलों में हाशिए पर पहुंच गए नेताओं के लिए बीजेपी से जुड़ना रास आया। बीजेपी कार्यलय पर जहां नगर विधान सभा क्षेत्र में बीजेपी नगर विधायक और जिलाध्यक्ष ने पूर्व सपाई और कांग्रेसी सभासदों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं एमएलसी विनीत सिंह ने कछवां नगर पंचायत की अध्यक्ष मिताली जायसवाल सहित दर्जनों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराए। नगर विधायक ने बताया कि मिलन समारोह द्वारा भाजपा की नीतियों और मोदी योगी के कार्यों से प्रवाहित होकर सैकड़ो नेताओं और लोगों द्वारा आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।

उन्होनें कहा कि 2024 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, भाजपा की जीत के रथ को कोई नहीं रोक सकता। लगभग दो दशक से ज्यादा तक सपा पार्टी से नगर पालिका मीरजापुर में सभासद चुने जाने वाले पूर्व सभासद ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अखंड भारत का सपना आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरा होने के रास्ते पर हम बढ़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश जहां पहले दंगा प्रदेश और बीमार प्रदेश के नाम से जाना जाता था आज पूरे देश में एक अलग पहचान बन चुका है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story