×

Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश के तापमान में दिखी गिरावट, इस दिन से बारिश का अनुमान

Aaj Ka Mausam 03 May 2024 : उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों ने झुलसा रही गर्मी से मई के पहले सप्ताह में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने 05 से 08 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 3 May 2024 1:33 AM GMT
Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश के तापमान में दिखी गिरावट, इस दिन से बारिश का अनुमान
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj Ka Mausam 03 May 2024 : उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों ने झुलसा रही गर्मी से मई के पहले सप्ताह में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने 05 से 08 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में हल्की-फुल्की बारिश और तेज हवा के साथ बिजली चमकने की संभावना है। हालांकि सूबे के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, आज शुक्रवार (03 मई, 2024) को प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बीते दिन यहां अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में मौसम के तेवर तीखे दिखाई देंगे, लेकिन हवा तेज रफ्तार से चलेगी।

सूबे के तापमान में दिखी गिरावट

मौसम विभाग की ओर से जारी आकड़ों के अनुसार, बीते दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया था, हालांकि मई के माह में प्रवेश करते हुए मौसम ने कुछ करवट ली है। बीते दो दिन से सूबे के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बीते दिन सूबे के कई अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिला है। सूबे के नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सूबे में सबसे कम है। वहीं, ओरई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सूबे में सबसे अधिक है।

सूबे में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सूबे में 05 से 08 मई के बीच गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

हीटवेव से राहत मिलने की संभावना

वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत में 03 मई तक भीषण लू (हीट वेव) की स्थिति जारी रहने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में कुछ सुधार होगा। बांग्लादेश में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है, जिससे बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व भारत तक तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज और चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story