×

Agra Petha: यूँ ही नहीं प्रसिद्द है आगरा का पेठा, इसको बनाने की विधि बनाती है इसको अन्य मिठाईयों से अलग

Agra Petha: ताज महल की वजह से देश दुनिया में आगरा के पेठे की मांग सबसे अधिक होती है। हालांकि लोगों के बीच पेठे की मांग की एक और भी वजह है। वह है उसकी बनावट।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 2 Jan 2023 2:02 PM GMT
Agra Petha Making Method
X

Agra Petha Making Method (Image: Social Media)

Agra Petha: पेठा शब्द सुनते ही दिमाग में अपने आप यूपी के जिले आगरा की तस्वीर बन जाती है। दुनिया का एक मात्र यूपी का आगरा ही ऐसा शहर होगा,जिसकी दो चीजों की मांग भारत सहित पूरी दुनिया में सबसे अधिक होती है। पहला आगरा स्थित ताजमहल और दूसरा आगरा का पेठा। दुनिया या फिर भारत के लोग जब भी आगरा आते हैं तो ताजमहल का दिदार न करें और आगरा का पेठा न खाएं, ऐसा हो नहीं सकता है। क्योंकि आगरा का ताजमहल और पेठा दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। ताज महल की वजह से देश दुनिया में आगरा के पेठे की मांग सबसे अधिक होती है।

हालांकि लोगों के बीच पेठे की मांग की वजह एक और भी है। यह है उसकी बनावट। जो पूरी दुनिया में केवल यूपी के आगरा में भी देखने को मिलती है। कई लोगों को यह नहीं पता होता है कि आखिर आगरा का पेठा ही क्यों पूरे दुनिया में सबसे अधिक प्रसिद्द है। आज हम आपको बताएंगे आगरा के पेठे की सबसे अधिक मांग का असली कारण…।

इसलिए है आगरा के पेठे की सबसे अधिक मांग

दुनिया में आगरा के पेठे की मांग का असली कारण वहां के पेठा बनाने वाले बुद्धि सिंह बघेल ने बताया। वे कई वर्षों से आगरा में पेठा का कारोबार कर रहे हैं और उनके स्वीट हाउस का नाम श्रीराम प्रतिष्ठान है। उनका कहना है कि आगरा का पेठा दुनिया में इसलिए सबसे अधिक फेमस है, क्योंकि यहां पर उसको बनाने के लिए जो कारीगारी की जाती है, वह दुनिया में कहीं भी नहीं होती है। इसके अलावा यहां पर पेठे पर मिलने वाला फ्लेवर और पेठा का बनाने के लिए की गई गुदाई दुनिया में ऐसी कहीं नहीं की जाती है।

शुद्धता है सबसे अगल पहचान

उन्होंने बताया कि यहां के पेठा की वैराइट भी इसको दुनिया में सबसे अगला करती है। कंचना, संतरा, गडेली, कंचना और पान जैसे पेठे के स्वाद इसको दुनिया में सबसे अगल करता है। पेठे में बनाने के लिए जिन चीजों का उपयोग किया जाता है, वे सभी शुद्ध होती हैं। इसलिए यह दुनिया के सबसे अलग पेठे में शुमार होता है।

इस क्षेत्र में बनता है सबसे अधिक पेठा

वहीं, आगरा के क्षेत्र में अधिक पेठा बनाने की बात करें तो नूरी दरवाजा के पास सबसे अधिक पेठा का निर्माण किया जाता है। यहां पर पेठा बनाने की 70 इकाइयां स्थापित हैं। कालिंदी विहार में 1, तेडीपारा में 20 राजामंडी में 14, उखरा में 10, मुध विहार में 5, सीता नगर में 5 और महर्षि नगर में 5 इकाइयां स्थापित हैं। इन इकाइयों में बनने वाला पेठा भारत सहित दुनिया में सबसे अधिक मांग होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story