×

Agra News: मकर संक्रांति पर सपा के महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने की बटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना

Agra News: मकर संक्रांति के त्योहार पर बटेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह से ही मंदिर पर भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। बटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम देर शाम तक चलता रहा।

Rahul Singh
Published on: 14 Jan 2023 4:39 PM GMT
Agra Samajwadi Party General Secretary Ram Gopal Yadav prayer at Bateshwar Mahadev Temple
X

Agra Samajwadi Party General Secretary Ram Gopal Yadav prayer at Bateshwar Mahadev Temple

Agra News: मकर संक्रांति के पर्व पर समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्य सभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। राजनीति पर तो प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कुछ नहीं कहा लेकिन बातों बातों में ये जरूर कहा कि देश के अमन को बिगाड़ने वाले जो लोग हो उनको भगवान शुद्ध कर दे। उनकी मति को शुद्ध कर दे। प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने भोलेबाबा की पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन की प्रार्थना की है।

प्रो रामगोपाल यादव आज अचानक ही महादेव के भक्तो की भीड़ के बीच आगरा शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर बटेश्वर महादेव मंदिर के 108 शिवलिंगों के दर्शन करने पहुँच गए। उनके साथ कुछ चुनिंदा लोग ही थे। मन्दिर का भव्य नजारा देखने के साथ प्रो रामगोपाल यादव मन्दिर के मुख्य शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे। मन्दिर में आरती चल रही थी। प्रो रामगोपाल यादव भी बटेश्वर महादेव के सामने हाथ जोड़े मन मन भजन करते रहे।

सैफई परिवार का बटेश्वर मन्दिर से गहरा नाता रहा है। स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल यादव भी बटेश्वर महादेव के दर्शन कर चुके है। उनके परिवार के अन्य लोग भी बटेश्वर महादेव के दर्शनों को आते है।

मकर संक्रांति के त्यौहार पर हजारों भक्तों ने की बटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना

मकर संक्रांति के त्योहार पर बटेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह से ही मंदिर पर भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। बटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना का क्रम देर शाम तक चलता रहा। मन्दिर में भक्त आते रहे। भगवान भोले शंकर के सामने सिर झुकाते रहे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story