×

Lok Sabha Election: BJP ने फिर जताया प्रो. एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर पर भरोसा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की 80 में 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है।

Arpana Singh
Published on: 3 March 2024 8:28 AM GMT
agra news
X

भाजपा नेतृत्व ने फिर जताया प्रो. एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर पर भरोसा (न्यूजट्रैक)

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की 80 में 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट से पार्टी शीर्ष कमान ने प्रो. सत्यपाल सिंह बघेल (एसपी सिंह बघेल) और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर का नाम घोषित किया है। दोनों ही अपनी लोकसभा सीट पर सांसद है। पूर्व में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुँचे थे।

एसपी सिंह ने तय किया दरोगा से सांसद तक का सफर

आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पद पर भर्ती हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह से एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई और उनकी जिंदगी बदल गई। मुलायम सिंह ने कंधे पर हाथ रखा। टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने एक बार चुनाव जीता तो पलट कर दोबारा पीछे नहीं देखा। एक-एक राजनीति की सीढ़ियां चढते चले गए। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल वर्तमान में आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। उनकी साफ सुथरी छवि को देखते हुए पार्टी हाई कमान ने उन्हें इसी सीट पर दोबारा चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

आसान नहीं रहा राजकुमार चाहर का राजनीतिक सफर

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए राजकुमार चाहर का राजनीतिक कैरियर आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में एक के बाद एक विधायकी के चुनाव हारने पर लोगों को लगा कि राजकुमार चाहर का राजनीतिक कार्य खत्म हो गया लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजकुमार चहर को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। राजकुमार चाहत में चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सिने अभिनेता राज बब्बर को बड़े अंतर से चुनाव हराया।

जातिगत समीकरण के साथ अनुभव को भाजपा ने दी तरजीह

जिले की दोनों सीटों पर टिकट वितरण में भाजपा ने जातिगत समीकरण के साथ अनुभव को तरजीह दी है। आगरा सुरक्षित सीट पर पिछले 15 साल से भाजपा काबिज है। 2019 में भाजपा के टिकट पर प्रोफेसर एसपी सिंह आगरा से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने थे। उन्होंने बसपा के मनोज कुमार सोनी को 2.11 लाख वोट से हराया था। 2021 में भाजपा ने केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री बनाया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में एसपी सिंह बघेल को मुलायम के गढ़ मैनपुरी की करहल सीट पर अखिलेश यादव को चुनौती देने भेजा गया। उन्होंने यहां का चुनाव रोचक बना दिया।

वर्ष 2023 में बघेल को विधि एवं न्याय की जगह केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया। फतेहपुर सीकरी की जाट लैंड में राजकुमार चाहर ने 2019 में प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सिने अभिनेता राजबब्बर को 4.95 लाख वोट से हराया था। जिसके बाद भाजपा ने राजकुमार को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलित किसानों को साधने का इनाम मिला। वहीं राजकुमार ने देशभर में नमो खेल प्रतियोगिताएं, सांसद खेल स्पर्धा जैसे आयोजन करके ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए लगातार काम किया। उन्हें पार्टी ने दूसरे राज्यों में प्रचार को भी भेजा। दूसरी बार राजकुमार चाहर पर फतेहपुर सीकरी से भाजपा ने दांव लगाया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story