×

Agra News: तेज रफ्तार का कहर! दो अलग हादसों में गई बुजुर्ग महिला और पुरुष की जान

Agra News: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Arpana Singh
Published on: 3 Feb 2024 7:38 AM GMT
Agra News
X

Agra News (Photos: Social Media)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे पर जो अलग-अलग हादसे हुए। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बुजुर्ग महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । हादसे के बाद मृतको के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बेटे के पास आ रही थी माँ, सड़क हादसे में गई जान

पहला मामला आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे मंडी समिति के नजदीक का है। शिकायत कर्ता सर्वेश कुमार ने बताया कि उनकी मां गिरजा देवी और पिता मोहन लाल अपने गांव नगला भिखारी जनपद एटा से उनके घर नगला रामबल ट्रांसयमुना कॉलोनी आ रहे थे। उनके माता-पिता मंडी समिति के सामने बस से उतरे। हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मां गिरजा देवी को टक्कर मार दी। हादसे में गिरिजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान गिरिजा देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ड्यूटी पर जा रहा था बुजुर्ग, सड़क हादसे में गई जान

दूसरा मामला भी ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का है। छलेसर निवासी रामवीर सिंह ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामवीर के मुताबिक उनके पिता चौकीदार थे। रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए अपनी साईकिल से नुनिहाई स्थित फैक्ट्री जा रहे थे। झरना नाले के नजदीक तेज रफ्तार वाहन ने उनके पिता सुरेश चंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मोके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

पिता चौकीदार थे। रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए अपनी साईकिल से नुनिहाई स्थित फैक्ट्री जा रहे थे। झरना नाले के नजदीक तेज रफ्तार वाहन ने उनके पिता सुरेश चंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मोके पर ही उनकी मौत हो गई।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story