×

Aligarh News: ओजोन सिटी में भाजपा सांसद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, जय श्री राम के लगाए नारे

Aligarh News: महिलाओं ने भाजपा सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बहन, बेटियों को गलत नज़र से देखता है। वह गंदी नियत के इंसान हैं। महिलाओं में उनकी छवि अच्छी नहीं है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 29 March 2024 9:10 AM GMT
Aligarh news
X

भाजपा सांसद के विरोध में हाथों में बैनर लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए महिलाएं source: Newstrack 

Aligarh News: 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha elections) के मद्देनजर द्वितीय चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। वहीं भाजपा आलाकमान द्वारा लगातार तीसरी बार सांसद को टिकट देते हुए भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में भाजपा पार्टी द्वारा सांसद को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जनता ने उनके 10 वर्ष के कार्यकाल से नाखुश होकर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

महिलाओं ने भाजपा सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन

यही वजह है कि थाना गांधीपार्क इलाके के रहने वाले भाजपा सांसद के विरोध में महिलाएं हाथों में बैनर लेकर सड़क पर उतर आयी है। सांसद की फोटो पर क्रॉस का निशान लगाकर लिखा गया। 'मोदी योगी से बैर नहीं, सांसद तेरी खैर नहीं' महिलाओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ गांधी पार्क क्षेत्र के रहने वाले की जनता के द्वारा तीसरी बार टिकट दिए जाने का विरोध करते हुए। प्रदर्शन किया गया।

महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

साथ ही महिलाओं ने भाजपा सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बहन, बेटियों को गलत नज़र से देखता है। वह गंदी नियत के इंसान हैं। महिलाओं में उनकी छवि अच्छी नहीं है। यही नहीं 10 वर्ष के कार्यकाल में उनके द्वारा अलीगढ़ में कोई विकास कार्य नहीं कराया। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उनके द्वारा कोई काम नहीं किया गया है।

तो वहीं सांसद के द्वारा महिलाओं के साथ की गई अश्लील हरकतों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस सबके बावजूद भाजपा पार्टी के द्वारा उन्हें तीसरी बार टिकट दे दिया गया। उनका कहना है कि उन्हें मोदी और योगी जैसे लोग ही सरकार में चाहिए। ऐसे में उन्हें बहन बेटियों पर गंदी नजर और महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाला भाजपा सांसद बिल्कुल भी नहीं चाहिए।

इसके साथ ही महिलाओं ने अलीगढ़ में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भू माफिया को संरक्षण देने वाला भाजपा प्रत्याशी बदनाम है। ऐसे में उसकी योगी और मोदी से मांग है कि ऐसे प्रत्याशी को इस बार टिकट नहीं देना चाहिए। सांसद के द्वारा 10 साल में सिर्फ और सिर्फ गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जा करने और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ ही महिलाओं की अस्मिता को तार-तार किए जाने का काम किया गया।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story