×

Aligarh सांसद के विरोध में उतरे RLD से पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, दी चेतावनी

Aligarh News: RLD के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने प्रेस वार्ता करके अलीगढ़ से दो बार रह चुके भाजपा के सांसद सतीश गौतम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें टिकट दिए जाने का विरोध किया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 5 March 2024 1:39 PM GMT
प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक प्रमोद गौड़।
X

प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक प्रमोद गौड़। (Pic: Newstrack)

Aligarh News: बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट Up 81 में आज आरएलडी के पूर्व विधायक प्रमोद गाैड ने प्रेस वार्ता करते हुए दो बार रह चुके भाजपा से अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों की एक प्रेस नोट मीडिया में को भी उपलब्ध कराया गया है। प्रमोद गौड़ ने कहा कि अगर सतीश गौतम को भाजपा मैदान में उतारती है तो मैं आरएलडी से इस्तीफा देने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश गौतम का सामना करूंगा। साथ ही इस संबंध में प्रमोद गौड ने आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पत्र लिखकर सात आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है।

जयंत चौधरी को लिखा पत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्ना देवी क्षेत्र के up 81 होटल में आरएलडी पूर्व विधायक प्रमोद गौड ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रालोद भाजपा गठबंधन के बाद अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक लकीर खिंच गई है। रालोद नेता पूर्व विधायक प्रमोद गौड ने भाजपा सांसद सतीश गौतम को टिकट न देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को पत्र लिखकर चेतावनी दी है। पत्र में उन्होंने लिखा कि अगर सतीश गौतम को तीसरी बार टिकट दिया गया तो गठबंधन तोड़कर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।


सतीश गौतम पर 7 गंभीर आरोप

सांसद विरोधी एक पोस्ट सांसद कारनामे के नाम से इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। पूर्व विधायक प्रमोद गौड वर्ष 2000 मे बसपा से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2022 में बरौली की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे। उन्होंने रालोद प्रमुख को दो पेज का पत्र भेजकर एनडीए में शामिल होने पर बधाई दी थी। अब उन्होंने भाजपा सांसद सतीश गौतम पर सात गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें बीते सालों में हुए कई चर्चित मामले शामिल हैं। जेल के पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल प्रकरण का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा की मेरी और मेरे पुत्र की हत्या की साजिश रची गई थी। अलीगढ़ भाजपा सांसद सतीश गौतम को इस प्रकरण से जोड़ा गया है। पूर्व विधायक ने कहा है कि यदि भाजपा सतीश कुमार गौतम को अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनती है तो वह अलीगढ़ की जनता के साथ जनहित में इसका विरोध करने के लिए विवश होंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story