×

Ambedkar Nagar News: सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर बोला हमला

Ambedkar Nagar News: सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण महंगाई वेरोजगारी चरम पर है।

Anant kushwaha
Published on: 9 Sep 2023 4:27 PM GMT
Ambedkar Nagar News
X

Ambedkar Nagar News(Pic:Newstrack)

Ambedkar Nagar News: देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा लेकर पहुचे सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण महंगाई वेरोजगारी चरम पर है और किसान नौजवान एवं आम जनमानस परेशान है,जनता केंद्र सरकार से जल्द छुटकारा चाहती है। जिले के कटेहरी विधानसभा में देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा लेकर पहुँचे लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजी वर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर अभिषेक यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज किसान नौजवान व्यापारी छात्र तथा आम जनमानस परेशान है। मंहगाई चरम सीमा पर पहुच गयी है ,नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा ,किसानो को लागत मूल्य का दोगुना देने की बात भाजपा चुनाव में करती है लेकिन खाद बीज एवं डीजल का दाम बढ़ा कर किसानों की आमदनी कम करने का काम किया, सपा द्वारा किये गए काम को गिनाते हुए अभिषेक ने कहा कि सपा के काम को जनता याद कर रही है उन्होंने कहा कि घोषी का उपचुनाव परिणाम भाजपा सरकार की उलटी गिनती का शुरुआत है।,

घोषी उपचुनाव परिणाम से भाजपा की उलटी गिनती शुरू-लालजी वर्मा

पूर्व मंत्री एवं कटेहरी के विधायक लालजी वर्मा ने कहा कि जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि घोषी में जनता ने भाजपा को जबाब दे दिया है और अब यही से उसकी उलटी गितनी शुरू हो गयी है और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। साइकिल यात्रा भीटी से शुरू होकर महरुआ पहितीपुर अन्नावा होकर अकबर पुर तक पहुचेगी। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, विशाल वर्मा मुजीब अहमद सोनू महेंद्र यादव सहित हजारो लोग शामिल हुए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story