×

Amethi News: कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रियंका गांधी के साथ अशोक गहलोत ने संभाला मोर्चा

Amethi News: अशोक गहलोत ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में काम नहीं किया। जो नेता जनता का काम नहीं करते हैं जनता उनको नकार देती है।

Poonam
Report Poonam
Published on: 10 May 2024 4:38 PM GMT
Amethi News
X

पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Pic:Newstrack)

Amethi News: गांधी परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी में गांधी परिवार की विरासत बचाने के लिए कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को अमेठी पहुंचे। अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि बीजेपी और स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों से झूठ बोलकर उनको झांसे में लेकर चुनाव जीत गई थी। इस बार अमेठी ही नहीं पूरे देश में बीजेपी के खिलाफ एंटी इन कांबैंसी चल रही है। उन्होंने अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया।

स्मृति ईरानी ने जनता को गुमराह कर जीता चुनाव

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को अमेठी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में काम नहीं किया। जो नेता जनता का काम नहीं करते हैं जनता उनको नकार देती है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में जनता से झूंठा वायदा किया था। उन्होंने 13 रुपए किलो चीनी देने का वायदा किया था। इसी तरह तमाम झूंठे वायदे करके अमेठी की जनता को गुमराह करके चुनाव जीत लिया। गहलोत ने आगे कहा कि के एल शर्मा अमेठी को लगभग 40 सालों से जानते पहचानते हैं। जिस तरीके से उनकी लॉन्चिंग अमेठी में प्रियंका की उपस्थिति में हुई वह बहुत ही शानदार रही।

पीएम की असलियत से वाकिफ हो गया देश

उन्होंने कहा कि के एल शर्मा बनावटी बात नहीं करते हैं। बेहद ही ईमानदार व्यक्तित्व के हैं। आगे उन्होंने कहा कि मैंने नामांकन के दिन ही देखा था कि कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। वह उत्साह धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। अशोक गहलोत ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता उनकी असलियत से वाकिफ हो गई है। अब उनके झांसे में नहीं आएगी।

आपको बता दें कि अमेठी में 1999 के बाद पहला मौका है कि गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है। इस बार कांग्रेस ने गांधी परिवार के बेहद करीबी के एल शर्मा को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने तीसरी बार अमेठी से स्मृति ईरानी को टिकट दिया है। स्मृति ईरानी ने 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव हरा दिया था। अब कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी में कैंप किए हुए हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story