×

Amethi News: इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे ब्रजेश पाठक, कहा सपा का अगला अध्यक्ष अखिलेश का बेटा...

Amethi News: विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले बिजली एक हफ्ता दिन एक हफ्ता रात आती थी। आज 75 जिलों में बिजली 24 घंटे दी जा रही है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 6 May 2024 8:44 AM GMT
Amethi News
X

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Pic: Newstrack)

Amethi News: यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोमवार को अमेठी में एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भ्रष्टाचार का आलम यह था कि खेल भी भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे। कॉमनवेल्थ गेम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृजेश पाठक ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि सपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बेटा होगा। पाठक ने आगे कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेज रही है।

रायबरेली में बीजेपी जीत रही: ब्रजेश पाठक

डीसीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब तक देश में रही तब तक भ्रष्टाचार ही किया। उन्होंने आगे कहा कि रायबरेली को अपनी जागीर समझने वालों को यहां की जनता इस बार जवाब देगी और रायबरेली सीट बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। प्रियंका गांधी के प्रचार में आने के सवाल पर पाठक ने कहा कि उनका कोई मतलब नहीं है। यह राजपाठ का खेल नहीं है कि कभी पिता राज करे कभी पुत्र राज करे। यहां संविधान का राज है देश की जनता जिसे सिंहासन पर बैठाएगी वही राज करेगा।


ब्रजेश पाठक ने कहा कि जलजीवन मिशन के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था कि घर-घर कोई नल लेकर आएगा। विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले बिजली एक हफ्ता दिन एक हफ्ता रात आती थी। आज 75 जिलों में बिजली 24 घंटे दी जा रही है। सरकारी स्कूल में छात्रों को भरपूर सुविधा दी जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा पंचायत भवन बनाकर लोगों को भरपूर सुविधा दी जा रही है। देश में सड़को का जाल बिछा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य में भी भरपूर सुविधा दी जा रही है। मोदी जी ने आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।

दरअसल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अमेठी विधानसभा के गोसाईगंज में एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे। वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पाठक ने वहां गोसाई वीर बाबा का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उनका काफिला गौरीगंज विधान सभा के शाह गढ़ के लिए रवाना हो गया। वहां भी उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story