×

Amethi: स्मृति ने योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Amethi News: स्मृति ईरानी ने जनसंवाद यात्रा के माध्यम से जनता का हाल जाना। स्मृति ईरानी ने योजनाओं का जायजा भी लिया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 24 Feb 2024 1:12 PM GMT
स्मृति ने योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
X

स्मृति ने योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम (Pic: Newstrack)

Amethi News: स्मृति ईरानी ने जनसंवाद यात्रा के माध्यम से जनता का हाल जाना। केंद्रीय मंत्री ने मंच से एलान किया कि किसी को भी आवास, पेंशन, चिकित्सा या अन्य कोई समस्या हो तो लिखित या मौखिक रूप से संपर्क करें। ऑन द स्पॉट उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक अमेठी में बीजेपी अपना परचम लहराने के लिए पूरी जोर शोर से जुट गई है। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी में डेरा डाल दिया है। चुनाव से पहले लगातार जनसंपर्क अभियान से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति फिर दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। स्मृति ईरानी लगभग नौ गांवों में जन संवाद यात्रा के माध्यम से हजारों लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और मौके पर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।



जन संवाद यात्रा के माध्यम से लोगों से हुईं रूबरू

कभी कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर अपना परचम लहराने के लिए इलाके में डट गई हैं। अपने विगत दौरे में चार दिनों में अमेठी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जन संवाद यात्रा के माध्यम से हजारों लोगों से मिलने के बाद पुनः एक बार स्मृति ईरानी अमेठी में हैं। वह अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मिलने सिंहपुर के सराय माधो गांव में जन संवाद यात्रा कार्यक्रम में पहुंचीं और लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्मृति ईरानी स्वयं माइक से लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याओं के बारे पूछा। इस दौरान स्मृति ईरानी ने मंच से एलान किया कि किसी को भी आवास, पेंशन, चिकित्सा या अन्य कोई समस्या हो तो लिखित या मौखिक रूप से संपर्क करें। ऑन द स्पॉट उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। इसके बाद केंद्रीय विधानसभा के सराय माधौ, अगुरी, टेढ़ई, खारा, दांदू पुर, फत्तेपुर, पाकर गांव बेलवा हसनपुर, चेतरा बुजुर्ग गांवों में जन संवाद यात्रा के माध्यम से हजारों लोगों से रूबरू हुईं।




आला अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि जिले के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी गांवों में अधिकारी एवं कर्मचारी केंद्रीय मंत्री के साथ आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौजूद रहे। स्मृति ईरानी ने गांव के आम लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी दिलवाया। सरकार की लाभार्थी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story