×

Amroha: जंगल में कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amroha:जिले में नौगांवा सादात थाना इलाके में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हैरत में डाल दिया। यहां जंगल में महिला का कई टुकड़ों में बंटा हुआ शव मिला है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 27 Feb 2024 11:08 AM GMT
amroha news
X

अमरोहा में जंगल में कई टुकड़ों में मिला महिला का शव (सोशल मीडिया)

Amroha News: जिले में नौगांवा सादात थाना इलाके में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को हैरत में डाल दिया। यहां जंगल में महिला का कई टुकड़ों में बंटा हुआ शव मिला है। शव के कई टुकड़ों सिर, एक हाथ और प्राइवेट पार्ट को थैलों में पैक कर जंगल में फेंका गया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की षिनाख्त करने में जुटी हुई है।

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल की है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोग खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने जंगल में यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई देखीं। जिसे आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। पेड़ के पास ही महिला का सलवार और कुर्ता पड़ा था। थैलियों को देख लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब थैलियों को खोला तो सभी की रूह कांप गयी। थैलियों में लगभग 30 वर्षीय महिला के शरीर के टुकड़े मिले। जिन्हें देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला की बड़ी ही निमर्मता के साथ हत्या की गयी है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। थैलियों की तलाशी के दौरान महिला के हाथ, पैर, सिर और अन्य शरीर के टुकड़े बरामद हुए। शव के टुकड़ों को देख यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या किसी अन्य जगह की गयी हो और फिर शव के टुकड़ों को थैलियों में रखकर जंगल में फेंस दिया गया हो। इस संबंध में सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग तीस साल है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से की गयी है। फिलहाल शव की षिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story