×

Auraiya: पुलिस की इनामी बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

Auraiya: जनपद में पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान चला रही है। जिसके तहत पुलिस को बड़ी सफलता भी मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Ashraf Ansari
Published on: 19 April 2024 10:55 AM GMT
Auraiya news
X

औरैया पुलिस की 25000 के इनामी बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: यूपी की औरैया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का काम किया है जिसकी ऊपर कई थानों में मुकदमे दर्ज पाए गए।

पुलिस की गिरफ्त में आया इनामी बदमाश

औरैया जिले में पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश के बाद जनपद में पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान चला रही है। जिसके तहत पुलिस को बड़ी सफलता भी मिलती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ बेला इलाके में देखने को मिला है जहां पर पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने का काम किया है। यहां बेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कई मामलों में फरार चल रहा वांछित अपराधी कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है बदमाश को पकड़ने की कोशिश करती है तो बदमाश पुलिस के ऊपर फायरिंग कर देता है। इसी बीच पुलिस अपने बचाव में बदमाश के ऊपर फायर करती है तो बदमाश की पर में गोली लग जाती है। जिसे उपचार की अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।

पकड़े गए बदमाश को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

बेला पुलिस के द्वारा ₹25000 की इनामी बदमाश को गिरफ्तार किए जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामले के बारे में जानकारी दी। बताया कि हमारी बेला पुलिस ने 2021 से वांछित चल रहे अमर नाम के आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए आरोपों के बारे में पता चला कि यह कहीं भागने की फिराक में था इसी दरमियान हमारी पुलिस मौके पर पहुंचती है और बदमाश को गिरफ्तार करने का काम करती है। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है इसी के साथ-साथ खोला और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश के ऊपर ₹25000 का इनाम रखा गया था जिससे उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। वही बेला पुलिस के द्वारा पकड़े गए बदमाश की राशि को पुलिस को देने का ऐलान किया जाता है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story