×

Auraiya: SP ने कार्यालय पर लगाया जनसुनवाई दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

Auraiya: यूपी के औरैया में अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय पर फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया।

Ashraf Ansari
Published on: 28 March 2024 1:09 PM GMT
Auraiya news
X

एसपी ने कार्यालय पर लगाया जनसुनवाई दरबार (न्यूजट्रैक)

Auraiya News: यूपी के औरैया में अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय पर फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया। फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं को जल्द ही समाधान होगा।

समस्याओं को लेकर एसपी के पास पहुंचे फरियादी

औरैया जिले में अपर पुलिस अधीक्षक चारू निगम के द्वारा समय-समय पर जनता की समस्याओं का समाधान किए जाने को लेकर जनसुनवाई दरबार का आयोजन किया जाता है। जहां फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम होता है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई दरबार का आयोजन किया गया तो भारी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद देकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गए जहां चारू निगम ने फरियादियों की समस्याओं को सुनने का काम किया।

एसपी ने फरियादियों को दिया आश्वासन

अपर पुलिस अधीक्षक चारू निगम के द्वारा अपने कार्यालय पर फरियादियों की समस्याओं को सुना थाना अध्यक्षों को सूचना दी गई और उनसे कहा गया की जनता को जो भी पुलिस विभाग से जुड़ी समस्या है उन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इसी के साथ-साथ फरियादियों को भी आश्वासन दिया कि आपको हो रही समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाने की कोशिश की जाएगी। अगर आपको पुलिस से कोई भी शिकायत है तो आप उसकी शिकायत हमसे कर सकते हैं हम आपकी हर संभव मदद करने का काम करेंगे।

वहीं पुलिस अधिकारी के द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुने जाने के बाद फरियादियों के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान देखने को मिली। एसपी ने कहा है कि सभी थाना अध्यक्षों को आदेश दिए गए हैं कि फरियादियों को किसी भी तरीके की कोई भी परेशानी ना हो अगर आपके थाने पर कोई भी फरियादी समस्या लेकर आता है तो उसकी समस्या को सुना जाए और समाधान किया जाए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story