×

UP Election 2022: आखिर क्यों बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलीं प्रियंका गांधी, खिचवाईं सेल्फी, वीडियो वायरल

UP Election 2022: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रियंका गांधी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते और सेल्फी खिंचवाते दिखाई दे रही हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 22 Feb 2022 3:39 PM GMT
UP Election 2022: Why Priyanka Gandhi met BJP workers, took selfie, video went viral
X

हरदोई: बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलीं प्रियंका गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में एक तरफ जहां नेताओं के बीच जुबानी जंग वार-पलटवार हो रहा है, वहीं सोशल मीडिया (social media) पर आज एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर हर कोई प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की तारीफ कर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में प्रियंका गांधी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाते और सेल्फी खिंचवाते दिखाई दे रही हैं। यही नहीं प्रियंका ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस का घोषणा पत्र (Congress manifesto) भी उन्हें दिया। कार्यकर्ता भी प्रियंका से मिलकर खुश नजर आ रहे हैं और सेल्फी लेकर गदगद दिखे।

कहां का है वीडियो?

बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और सेल्फी लेने का यह वीडियो प्रियंका गांधी का हरदोई (District Hardoi) से वापस लौटते हुए का बताया जा रहा है। बीजेपी के कार्यकर्ता भी वहां किसी रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रोड पर वह प्रियंका गांधी के काफिले को आता देख उनकी ओर बढ़ गए। प्रियंका ने भी हाथों में बीजेपी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं को देखकर उनसी मुलाकात की। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सेल्फी भी खिचवाई। बीजेपी के बड़े और छोटे नेता भले ही गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी को हर वक्त कोसते हों लेकिन प्रियंका गांधी का ये वीडियो राजनीति में शिष्टाचार और एक दूसरे से कैसे मेल मिलाप होना चाहिए इसका जीता जागता उदाहरण है।


प्रियंका गांधी का रहता है लोगों के साथ काफी जुड़ाव

आपको बता दें प्रियंका गांधी का लोगों से काफी जुड़ाव रहता है वह हर मौको को भुनाना अच्छी तरह से जानती भी हैं। इससे पहले बुलंदशहर में रोड शो के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का आमना-सामना हुआ था। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन भी किया था। अखिलेश यादव के साथ उस वक्त आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी मौजूद थे। फिलहाल प्रियंका इस वक्त पांचवें चरण के प्रचार में लगी हुई हैं, वह रायबरेली, अमेठी के साथ बाकी बचे हुए चरणों के मतदान के लिए अपने प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट की अपील कर रही हैं।



taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story