×

Lucknow: अब व्यापारी तय करेंगे प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार!

Lucknow: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

Yogi Yogesh Mishra
Published on: 23 Aug 2021 10:39 AM GMT
Lucknow
X

आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Lucknow: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि प्रदेश में चाहे जो सरकार बने व्यापारियों का हित कभी नहीं सोचा जाता ऐसे में आदर्श व्यापार मंडल ने यह फैसला किया है कि हम अपने 17वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश भर में ' जागरूकता एवं संकल्प अभियान' की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसके तहत प्रदेशभर के व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारियों के हित के बारे में सोचने वाली सरकार को ही वोट देने के लिए संकल्पित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमारा व्यापारी समाज से हर धर्म और जाति के लोग जुड़े हुए हैं इसलिए हमारा वोट जाति धर्म से ऊपर उठकर होगा।

मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता लोगों को जुड़ने के लिए मिस कॉल नंबर जारी करेंगे

वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी सोच जो भी है। उससे जुड़ने के लिए हमें एक मिस कॉल नंबर भी अगले हफ्ते जारी करेंगे जो हमारी सोच से सरोकार रखता होगा उस नंबर पर मिस कॉल कर हमसे जुड़ सकता है।

जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब दो करोड़ व्यापारी है और दो करोड़ कर्मचारी ऐसे में लगभग 8 करोड वोट उनके परिवार और अन्य लोगों से मिलेंगे। ऐसे में हमारे 8 करोड़ वोट यह तय करने के लिए पर्याप्त हैं कि आने वाले 2022 इलेक्शन में प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी।



संजय गुप्ता ने कहा हमारा सरकार बनाने और बिगाड़ने में अहम रोल

न्यूजट्रैक से बात करते हुए आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हम भले ही सरकार का हिस्सा न बने। लेकिन सरकार बनाने और बिगाड़ने में हमारा अहम रोल है। हमारे पास वोटों की संख्या काफी ज्यादा है। हम कल से ही अभियान की शुरुआत करेंगे और प्रदेशभर के व्यापारियों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम आने वाले समय में चुनाव भी लड़ सकते हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story