×

Kalyan Singh Death: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूरे देश में शोक की लहर

Kalyan Singh Death: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में निधन हो गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 21 Aug 2021 4:13 PM GMT (Updated on: 21 Aug 2021 4:41 PM GMT)
Kalyan Singh Health Update
X

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Kalyan Singh Death: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह उन दिग्गज नेताओं में गिने जाते हैं, जिनका नाम हर शख्स के जुबान पर है। कल्याण सिंह काफी लंबे समय से बीमार थे। पहले उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उनको एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी दिग्गज नेता के निधन के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। दिग्गज नेता के निधन से बीजेपी का बड़ा नुकसान हुआ है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन खबर से पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ मायूसी छाई हुई है। तबीयत खराब होने की वजह से बीती चार जुलाई की शाम को कल्याण सिंह को एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

बीते डेढ़ महीने से बीजेपी दिग्गज नेता कल्याण सिंह बीमार थे और उनकी गंभीर बनी हुई थी। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी। सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा उनकी सेहत का हालचाल लेते रहते थे, लेकिन शनिवार को उनका निधन हो गया।


कल्याण सिंह की सेहत बारे में जानने के लिए सीएम योगी शुक्रवार को ही एसजीपीजीआई गए थे। डॉक्टरों की टीम ने सीएम योगी को कल्याण सिंह की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। मेडिकल एक्सपर्ट, उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे थे, लेकिन उनकी सेहत बिगड़ती जा रही थी। उनको वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। शनिवार देर रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

कल्याण सिंह की निधन से भारतीय राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है जिसकी कभी भरपाई नहीं हो पाएगी। कल्याण सिंह ने सियासी जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। राम मंदिर के लिए उन्होंने अपनी सीएम की कुर्सी तक कुर्बान कर दी।



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story