×

UP Election 2022: नड्डा के निशाने पर अखिलेश बोले- 'आदमी भी वही और अपराध भी वही, आज आजम-अतीक-मुख्तार ..गुल्ली-डंडा खेल रहे'

जेपी नड्डा बोले, 'चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जन धन खातों का पहले मजाक उड़ाते थे। लेकिन, लगता है अब उन्हें इसका मतलब समझ में आ गया।'

aman
Written By aman
Published on: 20 Feb 2022 9:31 AM GMT (Updated on: 20 Feb 2022 9:32 AM GMT)
up election 2022 nadda
X

up election 2022 nadda 

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में एक तरफ आज जहां विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, वहीं चौथे चरण के लिए प्रचार तेज है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। यहां नड्डा ने जहर बुझे तीर की तरह शब्द बाण चलाए।

जेपी नड्डा बोले, 'चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जन धन खातों का पहले मजाक उड़ाते थे। लेकिन, लगता है अब उन्हें इसका मतलब समझ में आ गया।' उनके कहने का तात्पर्य प्रति तीन महीने में 10.50 करोड़ किसानों के खातों में 2,000 रुपए कैश ट्रांसफर को लेकर था।

..लेकिन हमारे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में था

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, 'मुसलमानों को खुश करने वाले ये नहीं जानते हैं कि अफगानिस्तान या पाकिस्तान या बांग्लादेश या ईरान या इराक या इंडोनेशिया में कोई तीन तलाक नहीं है। इन मुस्लिम देशों में तीन तलाक नहीं था। लेकिन हमारे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में था। पीएम नरेंद्र मोदी ने करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दी।'

'आदमी भी वही था और अपराध भी वही'

नड्डा आगे कहते हैं, 'उत्तर प्रदेश में पहले की समाजवादी सरकार में कानून भी वही था, आदमी भी वही था और अपराध भी वही था। लेकिन पहले ये दनदनाते रहे थे। आज जेल में बंद हैं क्यों? क्योंकि उस समय अखिलेश जी ने आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। तुष्टिकरण की राजनीति चला रखी थी। लेकिन योगी जी के आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हुआ। आज सभी अपराधी जेल में हैं।'

आजम-अतीक-मुख़्तार जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे

जेपी नड्डा ने कहा, जिस 'आजम खान को अखिलेश 'जी साहब' कहकर बुलाते हैं, ये दनदनाता था। मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद भी उत्तर प्रदेश में दनदनाते थे। लेकिन, पिछले 5 साल से ये जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहे हैं।' नड्डा ने इस चुनावी सभा में प्रदेश की कानून व्यवस्था और प्रशासन के मुद्दे को सर्वोपरि रखा ,इसीलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार के समय की खामियों को इंगित किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story