×

Ayodhya : भगवान रामलला के दरबार में दंडवत हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कही ये बड़ी बात

Ayodhya : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन को लिए रामभक्तों की भीड़ लगी हुई है। आजजन से लेकर खास व्यक्ति तक भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 8 May 2024 3:20 PM GMT
Ayodhya : भगवान रामलला के दरबार में दंडवत हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कही ये बड़ी बात
X

Ayodhya : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन को लिए रामभक्तों की भीड़ लगी हुई है। आजजन से लेकर खास व्यक्ति तक भगवान रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और उन्होंने दंडवत प्रणाम किया।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एयरपोर्ट में स्वागत के बाद राज्यपाल का काफिला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना हुआ। उन्होंने मंदिर में भगवान रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने दंडवत प्रणाम किया।

ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय से मुलाकात की

इसके बाद बाद राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय से मुलाकात की। इस अवसरपर चम्पत राय ने राज्यपाल को श्रीरामचरित मानस भेंट किया। इसके बाद राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह जनवरी से अब तक दो बार अयोध्या आ चुके हैं। उनका जो भाव उस समय था, वही भाव आज भी है।

आज केवल रामलला के दर्शन करने आया हूं

उन्होंने कहा कि अयोध्या का पड़ोसी हूं और पहले भी आता रहा हूं। यह हमारे लिए खुशी नहीं, गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह 22 जनवरी के पहले आए थे और अब 22 जनवरी के बाद आया हूं। उन्होंने कहा कि आज वह केवल भगवान रामलला के दर्शन करने आए हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story