×

Ayodhya News: विधायक ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान

Ayodhya News: बोले-केंद्रीय योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। पीएम मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारत वासियों का सम्मान बढ़ा है।

NathBux Singh
Published on: 17 Jun 2023 1:44 PM GMT
Ayodhya News: विधायक ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
X
(Pic Credit - Newstrack )

Ayodhya News: अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शनिवार को सर्किट हाउस में मीडिया के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। केंद्रीय योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। पीएम मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारत वासियों का सम्मान बढ़ा है। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिर्नाइं। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि पथ आकार व दिशा बनाने में कई सदियां गुजर जाती हैं लेकिन पिछले 9 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। देश प्रदेश के साथ-साथ अयोध्या धाम के विकास के लिए जिस प्रकार केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार अयोध्या में चैमुखी विकास कर रही है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री का भी अयोध्या की जनता की तरफ से हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। मोदी की सोच और काम से पूरे विश्व में भारत और भारत वासियों का सामान बड़ा है।पूरे देश में मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अभियान चल रहा है। वार्ता में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया जो कि बिंदुवार गरीब कल्याण और गरीब सशक्तिकरण के लिए सरकार काम कर रही वंचितों को उनका अधिकार देने के लिए प्रधानमंत्री ने जंग छेड़ी है सबका साथ सबका विश्वास के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। जहाँ हम लोग खड़े हुए थे हम इस दिशा में काफी आगे बढ़ गए हैं। अब भारत की पहचान आत्मनिर्भर देश के रूप में होती है। भारत की विरासत को आगे ले जाने के लिए काम हो रहा इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर बन जाएगा। सरकार की विकास परियोजनाओं के अलावा केंद्र और प्रदेश की सरकार उत्तर प्रदेश में जो कार्य कर रही है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है। वार्ता में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह सह मीडिया प्रभारी आयुष्मान मित्रा मौजूद रहे।

NathBux Singh

NathBux Singh

Next Story