×

Balrampur News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप को तरसे लोग, पारा लुढ़कर न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Balrampur News: जिले में लगातार तीसरे दिन घने कोहरे व कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। तीसरे दिन शनिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड और बढ़ गई। शहर व कस्बों के बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम नजर आई। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी।

Radheshyam Mishra
Published on: 30 Dec 2023 3:45 PM GMT
Cold winds increased the chill, people craved sunshine, the mercury dropped to a minimum of 6 degrees Celsius
X

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, धूप को तरसे लोग, पारा लुढ़कर न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा: Photo- Newstrack

Balrampur News: सर्द हवाओं व कोहरे से ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। वृहस्पतिवार सुबह से शुरू होने वाला घना कोहरा शनिवार तक छाया रहा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। घने कोहरे के साथ ही चल रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन भी बढ़ा दी है।

जिले में लगातार तीसरे दिन घने कोहरे व कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। तीसरे दिन शनिवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे ठंड और बढ़ गई। शहर व कस्बों के बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम नजर आई। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी।

शनिवार को लगातार तीसरे दिन घना कोहरा रहा। सुबह से छाया कोहरा दिन भर बना रहा। शाम ढलने के बाद यह और घना हो गया। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो वृहस्पतिवार को 10 डिग्री पर रहा था। ठंडी हवा से लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। दोपहर के समय ग्राहक जरूरी सामान खरीदने के लिए ही बाजारों में जरूर दिखाई दिए। शाम ढलते ही सर्दी से बचने के लिए लोग घर पर अलाव जलाकर हाथ सेंकते दिखे।


वहीं सुबह, शाम व रात को पड़ रहे घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। रोडवेज बस, ट्रक व अन्य प्रकार के बड़े वाहन सड़क पर धीमी गति के साथ चलते दिखाई दे रहे थे। वहीं इन बड़े वाहनों का सहारा लेकर छोटे व दोपहिया वाहन भी इनके पीछे ही रेंगते हुए चल रहे थे।


पशु-पक्षी भी सर्दी से दिखे बेहाल

कोहरे के साथ ही बढ़ी सर्दी तो पशु-पक्षी भी परेशान दिखाई दिए। शनिवार को गांव में जहां लोग अलाव लगाकर सर्दी से बचाव कर रहे थे। वहीं कुत्ते, गाय व अन्य पशु-पक्षी उस आग की राख के पास बैठकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे थे।

पारा गिरने व कोहरे से होगा आलू, सरसों व मटर को नुकसान

जिस प्रकार से लगातार कोहरा पड़ रहा है, पारा भी नीचे आ रहा है। जिला कृषि अधिकारी आर पी राना ने बताया कि कोहरा की वजह से गेहूं की फसल को तो फायदा हो रहा है। मगर आलू, सरसों के साथ ही मटर की फसल को नुकसान होने की आशंका है।


सर्दी का कहर जारी, किसान रहे परेशान

गैसड़ी कस्बा क्षेत्र में तीसरे दिन सर्दी का कहर लगातार जारी रहा। जिसकी वजह से लोग अधिकांश समय घरों में बैठे रहे। अलाव का सहारा लिया। लेकिन अन्नदाताओं को कड़कड़ाती सर्दी में खेतों में काम करना पड़ रहा था। कुछ किसान अपने खेतों में पानी लगाने का कार्य करते हुए कांप रहे थे। किसानों ने बताया कि सर्दी के मौसम में पाला पड़ने की आशंका रहती है। जिससे बचाने के लिए फसलों में गुड़ाई और पानी लगाना बहुत ही जरूरी हो जाता है। यदि पानी न लगाया तो फसल नष्ट हो सकती है।

यह भी कहा कि बढ़ती हुई सर्दी और कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा हो रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से भी ठंड व कोहरे से बचने के लिए एडवायजरी जारी की गई है। जिला आपदा अधिकारी एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए तीनों एसडीएम को कंबल वितरण करवाने का निर्देश भी दिया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story